एक्सप्लोरर

अमरनाथ यात्रा को लेकर अमित शाह ने सुरक्षा बलों को दिया ये खास निर्देश, बोले- तीर्थयात्रियों को...

Union Home Minister Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की और सुरक्षा बलों को ज्यादा से ज्यादा सतर्क रहने के निर्देश दिए.

Amit Shah on Amarnath Yatra Security: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों को अमरनाथ यात्रा को निर्बाध संपन्न कराने के लिए अत्यधिक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने सुरक्षा बलों को निर्देश देते हुए कहा, “सरकार तीर्थयात्रियों को सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी.”

केंद्रीय गृह मंत्री ने की अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा

अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए गुरुवार (29 मई, 2025) की रात एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद यह बात कही. शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘‘अमरनाथ तीर्थयात्रा की तैयारी की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था और तैयारियों का आकलन किया. अत्यंत सतर्कता बनाए रखने और पवित्र यात्रा को निर्बाध रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए.’’

तीन जुलाई से नौ अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

अमित शाह ने कहा, “केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन तीर्थयात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा. वार्षिक अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर नौ अगस्त को समाप्त होगी. अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार (29 मई) की शाम यहां पहुंचे थे. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद शाह का केंद्रशासित प्रदेश का यह पहला दौरा है.

जम्मू-कश्मीर के पुंछ के दौरे पर हैं केंद्रीय गृह मंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शुक्रवार (30 मई, 2025) को पुंछ के दौरे पर हैं और इस दौरान वह पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित लोगों से मिलेंगे. अधिकारियों ने कहा, “शाह पुंछ जिले में धार्मिक स्थलों का भी दौरा करेंगे और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों से मिलेंगे. पुंछ में सात से 10 मई तक सैन्य संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी गोलाबारी और ड्रोन हमलों में कुल 28 लोगों की जान चली गई थी. उनमें सबसे अधिक 14 आम नागरिक थे.”

अमरनाथ यात्रा के लिए CAPF की 581 कंपनियों को किया जाएगा तैनात

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि केंद्र ने अमरनाथ यात्रा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 581 कंपनी तैनात किए जाने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि 424 कंपनियां केंद्र शासित प्रदेश में भेजी जा रही हैं और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान जम्मू-कश्मीर पहुंचीं करीब 80 कंपनी समेत शेष कंपनी को तीर्थयात्रा मार्ग, तीर्थयात्रियों और श्रीनगर सहित अन्य क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
Xप्लेन: व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget