एक्सप्लोरर

इंजीनियर के घर पड़ी रेड, खिड़की से फेंकने लगा नोटों की गड्डियां, 2.1 करोड़ कैश बरामद

Odisha Road Department Chief Engineer: सतर्कता विभाग ने ओडिशा के रोड विभाग के चीफ इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी के संबंधित 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी अभियान चलाया और करोड़ों की संपत्ति बरामद की.

Vigilance Department Raids in Odisha: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जब एक शख्स अपने फ्लैट की खिड़की से करोड़ों रुपये की नोटों की गड्डियां को फेंकने लगा. यह शख्स कोई और नहीं बल्कि ओडिशा सरकार में ग्रामीण विकास विभाग में चीफ इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी है. दरअसल, सरकारी चीफ इंजीनियर के घर पर छापा पड़ा और छापेमारी के डर के कारण चीफ इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी ने 500 रुपये की नोटों की गड्डियों के अपने फ्लैट की खिड़की से बाहर फेंक दी.

बैकुंठ नाथ सारंगी के खिलाफ भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा पड़ा. इस दौरान बैकुंठ के पास से 2 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश बरामद किया गया. इस कार्रवाई के बाद अब ओडिशा सरकार में सड़क विभाग के चीफ इंजीनियर सतर्कता विभाग (Vigilance Department) की जांच के घेरे में आ गया.

विजिलेंस डिपार्टमेंट ने ओडिशा के अंगुल, भुवनेश्वर और पिपिली (पुरी) में चीफ इंजीनियर के संबंधित 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. इस कार्रवाई में विजिलेंस डिपार्टमेंट ने करीब 2.1 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है.

विजिलेंस डिपार्टमेंट ने इन 7 जगहों पर एक साथ की छापेमारी

विजिलेंस डिपार्टमेट ने जिन 7 ठिकानों पर छापेमारी की, उनमें अंगुल के करडगड़िया में दो-मंजिला आवासीय घर, भुवनेश्वर के डुमडुमा में एक फ्लैट, पुरी में एक फ्लैट, अंगुल के शिक्षकपाड़ा में सारंगी के रिश्तेदार का घर, अंगुल में सारंगी का पैतृक घर, अंगुल में हीं एक दो-मंजिला पैतृक इमारत और चीफ इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी का ऑफिस चैंबर शामिल था.

रेड पड़ी तो खिड़की से फेंक दी करोड़ों की नोटों की गड्डियां

इस घटना में तब एक हैरान करने वाला मोड़ आया, जब सतर्कता विभाग के अधिकारी बैकुंठ नाथ सारंगी के घर पर छापेमारी करने के लिए पहुंचे. छापेमारी की कार्रवाई के डर से चीफ इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी ने करोड़ों की नोटों की गड्डियों को अपने फ्लैट की खिड़की से बाहर फेंक दी. हालांकि, उन नोटों की गड्डियों को बाद में सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने गवाहों की मौजूदगी में बरामद कर लिया.

दो जगहों से बरामद हुए 2.1 करोड़ की नकदी

सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी में सारंगी के अंगुल वाले आवास से 1.1 करोड़ और भुवनेश्वर वाले फ्लैट से 1 करोड़ की नकदी बरामद की. विभाग ने यह कार्रवाई ज्ञात स्रोतों से आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में की. इस कार्रवाई के दौरान कुल 26 पुलिस अधिकारी तैनात थे, जिसमें 8 डीएसपी, 12 इंस्पेक्टर और 6 एएसआई के साथ अन्य सहायक कर्मचारी शामिल थे.

वीडियो में बड़ी मात्रा में नोटों की दिखी गड्डियां

इस छापेमारी अभियान के सामने आए वीडियो में सतर्कता विभाग के अधिकारी बड़ी मात्रा में मिली नकदी को गिनते नजर आ रहे हैं. जिसमें 500 रुपये के नोट की गड्डियों के साथ 200. 100, 50 और 20 रुपये के नोट भी शामिल थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget