एक्सप्लोरर

UP Elections: कासगंज से अमित शाह का बड़ा हमला, कहा- बुआ बबुआ ने यूपी को लूटा, पहले लोगों का पलायन अब हो रहा गुंडों का पलायन

UP Assembly Elections: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पहले राज्य के अंदर लोगों का पलायन होता था लेकिन अब यहां से गुंडों का पलायन हो रहा है. 

Amit Shah Attacks Samajwai Party: केन्द्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कासगंज रैली से समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर रविवार को बड़ा हमला बोला. उन्होनें कहा कि उत्तर प्रदेश को बुआ और बबुला ने लूटा है. पहले राज्य के अंदर लोगों का पलायन होता था लेकिन अब यहां से गुंडों का पलायन हो रहा है. केन्द्रीय गृह मंत्री ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को जातिवादी और परिवारवादी पार्टियां बताते हुए कहा कि पहले राज्य में गुंडों का बोलबाला था. उन्होंने दावा किया कि इस बार के चुनाव में बीजेपी 300 से भी ज्यादा सीटों के साथ राज्य की सत्ता में वापसी करेगी.

समाजवादी पार्टी के गुंडे परेशान करते थे

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सपा के गुंडे परेशान करते थे, हर जिले में एक दादा होता था आज कोई दादा नही है. 5 साल के अंदर ही योगी के नेतृत्व में सारे गुंडे यूपी से पलायन कर गए है. शाह ने आगे कहा कि मोदी जी की झोली कमल से आपने भर दी. भोले शंकर की तरह से आपने आशीर्वाद बरसाया है. राम मंदिर आंदोलन में गोलियां किसने चलाई और आज आपने पूर्ण बहुमत दे दिया और मोदी जी ने श्री राम मंदिर का शिलान्यास कर दिया.

विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए गृह मंत्री ने कहा कि मुझे बताइए ये मंदिर का विरोध करने वाले, गोली चलाने वाले आये है, क्या इनका साथ देंगे? मोदी जी ने कश्मीर से धारा 370 उखाड़ कर फेंक दी. हमने 370 हटाई, अखिलेश- बसपा-कांग्रेस ने विरोध किया. क्या इनको वोट दे सकते हैं?

कल्याण सिंह ने कुर्सी ठुकराकर राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त किया

उन्होंने कहा कि ये तुलसीदास जी की जन्म भूमि है, जहां पर असुरों के संहार के लिए वराह भगवान ने यही जन्म लिया था. ये महावीर सिंह राठौर की जन्म भूमि है. कल्याण सिंह अगर न होते 14,17 और 19 में इतना समर्थन न मिलता. अमित शाह ने कहा कि आज मैं यहां आया हूं तब बाबू जी नही है. यही कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी को ठुकरा कर श्री राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त किया था.

'अखिलेश के शासन में 700 से ज्यादा दंगे हुए'

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आतंकवादी हमारे जवानों को मारकर चले जाते थे कुछ नही होता था. अब बीजेपी की सरकार है. मोदी की सरकार है. सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान से बदला लेने का काम मोदी जी ने किया है. उन्होंने कहा कि अखिलेश जी क्या देखकार वोट मांगने निकले हो आपके शासन में 700 से ज्यादा दंगे हुए थे. उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी ने सभी कोरोना पीड़ितों के लिए 130 करोड़ टीका लगाने का काम किया. अब मोदी जी ने 18 साल से अधिक वालों को टीका लगाने की घोषणा की है. इन्होंने 17 साल में केवल 2 एक्सप्रेस वे बनाये. बीजेपी ने 5 एक्सप्रेस वे बनाये. उन्होंने 17 साल में 12 मेडिकल कॉलेज बनाये हमने 30 बनाये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget