एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे के निधन से देश से UN तक शोक की लहर, जानिए किसने क्या कहा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं ने गुरुवार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री अनिल माधव दवे के निधन पर शोकताया है. पार्टी के साथ ही पूरे राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 'मेरे लिये अपूर्णीय क्षति है.' उन्होंने दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की.

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के कार्यकारी निदेशक एरिक सोलहिम ने गुरुवार को पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे के निधन पर शोक जताया. सोलहिम ने दवे को पर्यावरण का बड़ा पैरोकार बताया. सोलहिम ने ट्वीट किया, "अनिल दवे के निधन की खबर से दुखी हूं. वह पर्यावरण के बड़े पैरोकार थे. हम उन्हें बहुत याद करेंगे."

आज शाम छह बजे उनका पार्थिव शरीर इंदौर पहुंचेगा. उनकी मौत से आहत रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा, "मेरे सहयोगी अनिल माधव दवे जी के अचानक निधन की खबर सुनकर दुखी और सकते में हूं." केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा, "मेरे सहयोगी अनिल माधव दवे के निधन की खबर सुनकर सकते में हूं. बहुत दुखी हूं."

गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि 'दिवंगत नेता सज्जनता की एक उम्दा परिभाषा थे. वह बहुत अच्छे इंसान थे. मैं उनके मुस्कुराते हुए व्यक्तित्व को हमेशा याद रखूंगा. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें.' केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कहा, "यह अविश्वसनीय है कि हमेशा मुस्कुराने वाले, प्यारे और दिल से युवा साथी अनिल माधव दवे जी अब हमारे बीच नहीं हैं."

दवे की पारिवारिक मित्र मीना अग्रवाल ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा, "उनके पार्थिव शरीर को इंदौर ले जाया जाएगा." मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद दवे ने छह जुलाई 2016 को पर्यावरण मंत्री के रूप में शपथ ली थी. उनका जन्म मध्य प्रदेश के बड़नगर में हुआ था. वह 2009 से राज्यसभा सांसद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
CJP नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, पहले रखी शर्त, अब क्यों कहा No
CJP नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, पहले रखी शर्त, अब क्यों कहा No
आखिर दिल्ली पुलिस ने क्यों कहा- CJP प्रदर्शन से जुड़ा नहीं है NSA आदेश? जानिए पूरा सच
आखिर दिल्ली पुलिस ने क्यों कहा- CJP प्रदर्शन से जुड़ा नहीं है NSA आदेश? जानिए पूरा सच

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget