एक्सप्लोरर

Parliament Budget Session 2025: नया विश्वास, नई ऊर्जा, युवा सांसदों के लिए सुनहरा अवसर... बजट सत्र से पहले क्या-क्या बोले PM मोदी?

Budget 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट सत्र 2025 से पहले प्रेस को संबोधित किया. उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के संकल्प, नारीशक्ति के सशक्तिकरण और बजट में नई ऊर्जा देने की बात कही.

Parliament Budget Session 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 के बजट सत्र से पहले प्रेस को संबोधित किया. उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को दोहराया और इस बजट को नई ऊर्जा और विश्वास देने वाला बताया. यह उनके तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है. इस सत्र में कई ऐतिहासिक बिलों पर चर्चा होगी. नारीशक्ति को सशक्त बनाने के लिए बड़े फैसले लिए जाएंगे.

बजट सत्र की शुरुआत पर पीएम मोदी ने मां लक्ष्मी को नमन किया. उन्होंने कहा कि  आज बजट सत्र की शुरुआत में मैं मां लक्ष्मी को प्रणाम करता हूं. मां लक्ष्मी हमें सिद्धि, विवेक, समृद्धि और कल्याण देती हैं. मैं प्रार्थना करता हूं कि देश के गरीब और मध्यम वर्ग पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहे.

प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की मुख्य बातें

प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की मुख्य बातें इस प्रकार है.

2047 तक विकसित भारत का संकल्प:

  • मैं विश्वास से कह सकता हूं कि 2047 में जब आजादी के 100 साल होंगे, तब तक विकसित भारत का जो संकल्प देश ने लिया है, ये बजट सत्र और ये बजट उसमें एक नया विश्वास पैदा करेगा और नई ऊर्जा देगा.
  • देश की जनता ने मुझे तीसरी बार जिम्मेदारी दी है. यह मेरे तीसरे कार्यकाल का पूरा बजट है. 
  • मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह बजट नई ऊर्जा देगा, यह विश्वास दिलाएगा कि 2047 तक देश का विकास होगा और 140 करोड़ लोग अपने संकल्प से इस विजन को पूरा करेंगे.  

नारीशक्ति के सशक्तिकरण पर जोर:

  • हम अपने तीसरे कार्यकाल में देश के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ मिशन मोड में आगे बढ़ रहे हैं.
  • विशेषकर नारीशक्ति के गौरव को पुनः प्रस्थापित करना, पंथ-संप्रदाय के भेद से मुक्त होकर हर नारी को सम्मानपूर्ण जीवन और समान अधिकार मिले, इस दिशा में इस सत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे.

अर्थव्यवस्था के तीन स्तंभ: Innovation, Inclusion, Investment

  • Innovation, Inclusion और Investment लगातार हमारी आर्थिक गतिविधि के रोड मैप का आधार रहे हैं.
  • इस सत्र में हमेशा की तरह कईं ऐतिहासिक बिल पर सदन में चर्चा होगी और व्यापक मंथन के साथ वो राष्ट्र की ताकत बढ़ाने वाले कानून बनेंगे.

युवा सांसदों के लिए सुनहरा अवसर

  • इस बजट सत्र में सभी सांसद विकसित भारत को मजबूती देने के लिए अपना योगदान देंगे. विशेषकर जो युवा सांसद हैं, उनके लिए तो ये सुनहरा अवसर है क्योंकि वो सदन में जितनी जागरूकता और भागीदारी बढ़ाएंगे, विकसित भारत के फल उनकी नजर के सामने देखने को मिलेंगे.

विदेशी हस्तक्षेप पर कटाक्ष

  • हमेशा सत्र से पहले विदेश से कोई आग लगाने की कोशिश होती है. पहली बार सत्र से पहले कोई विदेशी चिंगारी नहीं सुलगी.
  • मैं आशा करता हूं कि हम देश की आशा-आकांक्षाओं के इस बजट सत्र में खरे उतरेंगे.

अब आगे क्या?
बजट सत्र में अर्थव्यवस्था, रोजगार और सामाजिक कल्याण से जुड़े बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. महिलाओं और गरीब वर्ग के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा संभव है. 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए ठोस रणनीतियों पर काम होगा.

ये भी पढ़ें: Budget Session 2025 Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण- देश का मान बढ़ा रहीं बेटियां, गरीबों को मिल रहा सम्मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget