एक्सप्लोरर

UCC को लेकर केरल में मुस्लिम संगठन चलाएंगे देशव्‍यापी जागरुकता अभियान, एकजुट होने की अपील

Uniform Civil Code: इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग समेत कई संगठनों ने एक साथ मिलकर सेमिनार आयोजित करने की तैयारी की है. इसमें लोगों को बताया जाएगा कि यूसीसी सिर्फ मुस्लिमों का मुद्दा नहीं है.

Uniform Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी समान नागरिक संहिता को लेकर कई तरह के तर्क और सुझाव दिए जा रहे हैं, वहीं कई मुस्लिम संगठनों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है. अब केरल के तमाम मुस्लिम संगठन इसके विरोध में एक बड़ी मुहिम चलाने की तैयारी कर रहे हैं. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और केरल के कई मुस्लिम संगठनों समान विचारधारा वाले संगठनों से देशभर में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता का विरोध करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया. 

देशभर में होंगे सेमिनार
इसके अलावा मुस्लिम संगठनों ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस पूरे मामले को मुस्लिमों का मुद्दा नहीं बनने दिया जाना चाहिए, क्योंकि इससे पूरे देश की सामाजिक व्यवस्था प्रभावित होगी. उत्तरी केरल के कोझिकोड में आयोजित एक बैठक में कई मुस्लिम संगठनों के नेताओं ने कहा कि इसके लिए आने वाले वक्त में कई सेमिनार आयोजित किए जाएंगे. जिसमें इस समस्या को मुस्लिम केंद्रित नहीं बनाने और इसे लेकर जागरुकता फैलाने का काम किया जाएगा. 

सिर्फ मुस्लिमों के ही खिलाफ नहीं यूसीसी
केरल में बैठक करने वाले मुस्लिम संगठनों ने यूसीसी को लेकर एक कोर कमेटी का गठन किया है, जो संसद के मानसून सत्र से पहले देशभर में सेमिनार आयोजित करने की तैयारी कर रही है. द टेलीग्राफ की रिपोर्ट में आईयूएमएल के केरल राज्य अध्यक्ष, सादिक अली शिहाब थंगल के बयान का जिक्र है. जिसमें उन्होंने बताया है कि "कोझिकोड में आयोजित होने वाला मॉडल सेमिनार यूसीसी का विरोध करने वाले हमारे संयुक्त कार्यक्रमों के लिए माहौल तैयार करेगा. इसे मुस्लिमों का मुद्दा बनाने का अभियान चल रहा है, लेकिन इसे ऐसे देखना गलत होगा. क्योंकि ये पूरे समाज को प्रभावित करता है."

'इस लड़ाई को कानूनी और राजनीतिक रूप से लड़ें'
शिहाब थंगल ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड सैकड़ों आदिवासी समुदायों को प्रभावित करेगा. जिनकी अपनी सामाजिक-सांस्कृतिक पहचान है. उन्होंने कहा कि ये ऐसा मुद्दा नहीं है, जिसे लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया जाए. इस लड़ाई को कानूनी और राजनीतिक रूप से लड़ा जाना चाहिए. इस मुद्दे पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का भी उन्होंने विरोध किया.

ये भी पढ़ें: 2024 में बीजेपी के लिए क्यों जरूरी हैं अजित पवार? फैक्ट्स के जरिए समझिए महाराष्ट्र का पूरा गेम प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष...', अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
'उत्तर देने को तैयार हूं', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
बेंगलुरु की वोटर लिस्ट से नाम हटने पर भड़के प्रकाश राज, प्रशासन ने पेश की सफाई
बेंगलुरु की वोटर लिस्ट से नाम हटने पर भड़के प्रकाश राज, प्रशासन ने पेश की सफाई
ममता के सामने लगे ‘चोर-चोर’ के नारे! नेताजी विवाद ने बंगाल की सियासत में मचाई हलचल
ममता के सामने लगे ‘चोर-चोर’ के नारे! नेताजी विवाद ने बंगाल की सियासत में मचाई हलचल
सरकार ने JPC को भेजा FCRA बिल, विपक्ष से कहा- 'अल्पसंख्यकों के खिलाफ...'
सरकार ने JPC को भेजा FCRA बिल, विपक्ष से कहा- 'अल्पसंख्यकों के खिलाफ...'

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget