एक्सप्लोरर

PM मोदी से मिले अब्दुल्ला शाहिद, मालदीव के विकास के लिए भारत के लगातार समर्थन-मदद की सराहना की

संयुक्त राष्ट्र की 76 वीं बैठक के लिए अध्यक्ष चुने गए मालदीव के विदेश मंत्री से पीएम नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की. इस दौरान दोनों ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर चर्चा की.

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि विश्व की बड़ी आबादी की आकांक्षाओं और वर्तमान वास्तविकताओं के मद्देनजर बहुपक्षीय प्रणाली में सुधार के महत्व पर जोर देते हुए दोनों नेताओं ने मुलाकात किया है. शाहिद मालदीव के विदेश मंत्री भी हैं. वे संयुक्त राष्ट्र महासभा की 76वीं आमसभा के लिए अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं. 76 वीं आमसभा के लिए न्यूयॉर्क मुख्यायलय में 7 जुलाई को अध्यक्ष पद के चुनाव हुआ था. 

पीएम ने अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी
पीएम मोदी ने अब्दुल्ला शाहिद को महासभा के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी और मालदीव के विश्व पटल पर उभरने को रेखांकित किया. पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के लिए अध्यक्ष निर्वाचित किए गए अब्दुल्ला शाहिद से मुलाकात कर बेहद खुशी हुई. उनके कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं. हमारी ‘पड़ोसी प्रथम’ की नीति के प्रमुख स्तंभ के रूप में मालदीव के लिए भारत की प्रतिबद्धता को मैंने फिर से दोहराया. पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘उम्मीद की अध्यक्षता’ का दूरदर्शी बयान देने के लिए शाहिद का सम्मान किया और उन्हें आश्वस्त किया कि उनके कार्यकाल के दौरान भारत उन्हें अपना पूरा सहयोग और समर्थन देगा. 

पीएम मोदी से मुलाकात सौभाग्य की बात
प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र के अंगों सहित बहुपक्षीय तंत्रों के सुधार के महत्व पर जोर दिया और कहा कि विश्व की वर्तमान वास्तविकता और विश्व की बहुत बड़ी आबादी की आकांक्षाओं को दर्शाने के लिए यह जरूरी है. दोनों नेताओं ने भारत-मालदीव के द्विपक्षीय संबंधों में हाल में आई तेजी की भी समीक्षा की.

इधर अब्दुल्ला शाहिद ने ट्वीट किया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करना मेरे लिए सम्मान की बात है. मालदीव के विकास के लिए भारत द्वारा लगातार की जा रही सहायता और समर्थन की सराहना की. साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के अध्यक्ष पद के लिए समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और अपनी प्राथमिकता के बारे में उन्हें बताया. 

भारत ने जो कुछ हमारे लिए किया, हम उसका जश्न मनाते हैं
मालदीव के विदेशमंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने कहा कि पूर्ववर्ती शासन के कुछ तत्व उनके देश में भारतीय मिशन के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये तत्व संख्या में अल्पसंख्यक हैं, देश में भारत की मदद से चल रहे बड़े प्रोजेक्टों से असंतुष्ट हैं, इसलिए अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए ऐसा कर रहे हैं. भारत और चीन से मिलने वाली सहायता की तुलना पर शाहिद ने कहा कि भारत हमेशा से आवश्यकता के समय सबसे पहले मदद करने वालों में रहा है. यहां तक कोरोना महामारी संकट के दौरान भी सबसे पहले वही मदद के लिए आगे आया. उसने चीन के वुहान से मालदीव के छात्रों को निकालने में सहायता की. भारत ने डॉक्टरों और मेडिकल उपकरण भेजे. उसने 250 मिलियन डॉलर की सहायता दी. साथ ही अपने यहां टीकाकरण शुरू करने के 48 घंटे के अंदर हमें वैक्सीन उपलब्ध कराई. हमें इसकी तुलना अन्य देशों से नहीं करनी चाहिए क्योंकि भारत ने जो कुछ भी हमारे लिए किया,  हम उसका जश्न मनाते हैं.

ये भी पढ़ें-

पद संभालने के बाद पहली बार मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

Mirabai Chanu Wins Medal: वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर, टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला मेडल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget