एक्सप्लोरर

UNGA के मंच से बिना नाम लिए पाकिस्तान पर पीएम मोदी का वार, कहा- दुनिया को भारत ने युद्ध नहीं बुद्ध दिया

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बल्कि बुद्ध दिया है. उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा भाईचारे और शांति का संदेश दिया है.

न्यूयॉर्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की अपनी सात दिवसीय यात्रा खत्म कर भारत के लिए रवाना हो चुके हैं. इससे पहले उन्होंने पूरी दुनिया से आतंक के खिलाफ खड़ा होने का आह्वान किया. मौका था संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र का. दुनिया के इस सबसे बड़े मंच से पीएम मोदी ने भारत और उसकी हजारों साल की परंपरा का बखान किया. पाकिस्तान का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं, बुद्ध दिया है.

पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को हिंदी में संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. उन्होंने आतंक के खिलाफ पूरी दुनिया को एकजुट होने का आह्वान किया. पीएम मोदी के भाषण के मुख्य बिंदु भारत की विरासत, परंपरा, सरकार की तरफ से किए गए विकास कार्यों और पर्यावरण रहे, वहीं जब पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने भाषण दिया तो युद्ध का राग अलापा.

अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि आतंक के खिलाफ दुनिया का एकजुट होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को हमेशा भाईचारे और शांति का संदेश दिया है. इस दौरान पीएम मोदी ने महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद और कवि कणियन पूंगुन्ड्रनार के संदेशों को जिक्र किया. अपने भाषण में पीएम मोदी ने ग्लोबल वार्मिंग और सिंगल यूज प्लास्टिक और टीबी का भी जिक्र किया.

यूएन के मंच से भारत सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हम जल संरक्षण को बढ़ावा दने वाले हैं. 15 करोड़ घरों को पानी की सप्लाई से जोड़ा जाएगा. एक विकासशील देश होने के बावजूद भारत दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम चलाता है. पांच सालों में भारत सरकार ने 11 करोड़ शौचालय बनवाए जिससे लोगों की जिंदगी में अहम बदलाव देखने को मिले हैं. इसके साथ ही उन्होंन कहा कि भले ही दुनिया ने टीबी से मुक्ति पाने के लिए साल 2030 तक समय रखा हो लेकिन हम 2025 तक भारत को टीबी से मुक्त करने की दिशा में काम कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा, ''मैंने यहां संयुक्त राष्ट्र के भवन में प्रवेश करते हुए एक दीवार पर लिखी अपील पर गौर किया कि संयुक्त राष्ट्र से एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक से मुक्त बनने को कहा गया है.” उन्होंने कहा, “मुझे इस महान सभा को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज जब मैं आपको संबोधित कर रहा हूं, भारत को एकल प्रयोग प्लास्टिक से मुक्त बनाने के लिए पूरे देश में एक बड़ा अभियान शुरू हो गया है.” पीएम मोदी के इस कथन में हॉल तालियों से गूंज गई. अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने कश्मीर का कोई जिक्र नहीं किया.

उधर यूएन में अपना पहला भाषण दे रहे पाक के पीएम इमरान खान ने परमाणु युद्ध का राग अलापा. इसके साथ ही कश्मीर के मुद्दे पर भी खूब बोला. इमरान खान ने कहा कि दोनों देश परमाणु संपन्न हैं. अगर दोनों टकराते हैं तो इसके नतीजे सीमाओं से परे जाएंगे. इमरान ने कहा कि अगर दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ तो कुछ भी हो सकता है.

अंतरराष्ट्रीय मंच पर जाकर भी युद्ध का राग अलापने से परहेज न करने वाले इमरान खान ने तय अवधि से ज्यादा समय तक भाषण दिया. दरअसल यूएन में एक नेता को अपनी बात रखने के लिए 15 से 20 के बीच का समय मिलता है. लेकिन इमरान खान ने टाइम लिमिट का लिहाज किए बगैर करीब 50 मिनट तक भाषण दिया.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget