एक्सप्लोरर

शाइस्ता पर लगेगा गैंगस्टर! उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही फरार है अतीक की पत्नी

Umesh Pal Murder Case: 24 फरवरी 2023 को अतीक अहमद के बेटे असद अहमद ने अपने साथियों के साथ मिलकर उमेश पाल की उसके ही घर के सामने कई राउंड गोली मारकर हत्या कर दी थी.

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी और बीते कई महीनों से फरार चल रही माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की मुसीबत में एक केस और लगने वाला है. हत्याकांड के बाद से ही लगातार फरार चल रही शाइस्ता को पकड़ने के लिए पुलिस उन पर अब गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी में है. 

यूपी पुलिस से जुड़े सूत्र बताते हैं कि गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज होने के बाद शाइस्ता के नाम पर दर्ज सभी अचल संपत्तियां कुर्क हो जाएंगी. शाइस्ता परवीन के खिलाफ अभी तक चार मुकदमे दर्ज हैं. शाइस्ता 50 हजार रुपये की इनामी बदमाश है, उन पर उमेश पाल और उसके सरकारी गनर की हत्या के मामले में भी मुकदमा दर्ज कराया हुआ है. 

लुक आउट नोटिस के बाद भी गिरफ्त से बाहर हैं शुटर
उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी शूटरों को अब तक युपी पुलिस नहीं पकड़ सकी है. उनका कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है. शाइस्ता समेत गुड्डू मुस्लिम और साबिर फरारी काट रहे हैं. शूटआउट में शामिल बाकी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं.

गौरतलब है कि बीती 24 फरवरी को अतीक अहमद के बेटे असद ने अपने शूटर्स के साथ मिलकर उमेश पाल की दिन-दहाड़े उसके घर के बाहर ही हत्या कर दी थी. बाद में यूपी एसटीएफ ने असद को वारदात में शामिल एक अन्य शूटर के साथ मार गिराया था. बाद में पुलिस कस्टडी में मीडिया कर्मियों के भेष में आए तीन हमलावरों ने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी. 

हमलावरों ने दोनों माफिया बंधुओं को गोली मारने के बाद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. इस पूरे घटनाक्रम में जो एक चीज रहस्यमय रही कि बेटे, पति और देवर के मारे जाने के बावजूद शाइस्ता एक बार भी कहीं दिखाई नहीं पड़ी और इस मामले में पुलिस के हाथ भी पूरी तरीके से खाली रहे, इसलिए अब पुलिस उस पर शिकंजा कसने की तैयारी में है. 

'हाथी चलता है तो कुत्ते भौंकते हैं...', बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में ये क्या बोल गए केंद्रीय मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget