एक्सप्लोरर

Umesh Pal Murder: 'जो अतीक का एनकाउंटर करेगा, उसे सीधा स्वर्ग, पूर्व BJP सांसद ने दिया विवादित बयान

Harinarayan Rajbhar Statement: बीजेपी के पूर्व सांसद ने कहा कि अतीक अहमद का एनकाउंटर करने वाले पुलिस अधिकारी के लिए स्वर्ग का दरवाजा सीधे खुल जाएगा.

Harinarayan Rajbhar On Atiq Ahmed: बीजेपी के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने विवादित बयान दिया है. राजभर ने कहा कि अतीक अहमद का एनकाउंटर हो जाना चाहिए. जो अधिकारी अतीक अहमद का एनकाउंटर करेगा उसे स्वर्ग मिलेगा. उन्होंने अपराधियों पर तत्काल एक्शन की तारीफ करते हुए सीएम योगी के शासनकाल को स्वर्णयुग बताया. हरिनारायण यूपी के मऊ से सांसद रहे हैं.

एबीपी न्यूज से बात करते हुए बीजेपी नेता ने कहा, उमेश पाल की हत्या में शामिल जितने भी अपराधी हैं, सभी का एनकाउंटर होना चाहिए. यही नहीं, घटना का जो मास्टरमाइंड अतीक अहमद, जो जेल में बैठा हुआ है, उसका भी एनकाउंटर कर देना चाहिए. अतीक अहमद ने बहुत हत्याएं और अपराध किया है. 

'सीधे खुलेगा स्वर्ग का दरवाजा'
हरिनारायण राजभर ने आगे कहा, अतीक अहमद ने बहुत लोगों की जान ली है. मेरा मानना है कि जो भी, प्रशासन के लोग या पुलिस अधिकारी, उनका एनकाउंटर करेगा, उस अधिकारी के लिए सीधे स्वर्ग का दरवाजा खुल जाएगा. 

उन्होंने कहा कि योगी जी के शासनकाल में कोई माफिया बख्शा नहीं जाएगा. कानून के कटघरे में सबको आना पड़ेगा. 

प्रयागराज हत्याकांड पर बोल रहे थे पूर्व सांसद
हरिनारायण राजभर प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड पर बोल रहे थे. उमेश पाल की दिनदहाड़े गोली और बम मारकर प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी. हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी. घटना की आवाज यूपी विधानसभा तक में गूंजी थी जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे.

पुलिस के मुताबिक, उमेश पाल की हत्या अतीक अहमद ने करवाई थी. पुलिस ने अभी तक हत्याकांड में शामिल दो शूटरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. सीसीटीवी में कैद एक शूटर की पहचान पुलिस ने अतीक अहमद के बेटे असद के रूप में की है. फिलहाल, असद अहमद फरार चल रहा है. आरोप है कि जेल में बैठकर अतीक अहमद ने हत्याकांड की साजिश रची थी.

अतीक की बहन पर बोले हरिनारायण
अतीक की बहन की अपील पर पूर्व बीजेपी सांसद ने कहा कि जिन लोगों की हत्या अतीक ने कराई है, उनके भी भाई-बहन रहे होंगे. आज जब वही उनके साथ होना शुरू हुआ है तो डर लगने लगा है.

यह भी पढ़ें

बाहुबली अतीक अहमद के खिलाफ चुनाव लड़ने से डरते थे लोग, टिकट मिलने के बाद वापस लेते थे नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत, बोले- 'आम नागरिकों...'
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत? चौंकाने वाला दावा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत, बोले- 'आम नागरिकों...'
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत? चौंकाने वाला दावा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget