एक्सप्लोरर

मोहन भागवत को राष्ट्रपिता कहने वाले इमाम इलियासी को मिली जान से मारने की धमकी, बोले- 'बयान पर कायम'

Delhi News: एलियासी ने कहा कि मोहन भागवत जब से उनकी मस्जिद में आए हैं, उन्हें लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि 23 सितंबर को उन्हें इंग्लैंड से धमकी भरा फोन आया.

Imam Umer Ahmed Ilyasi Got Threat Call: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) को 'राष्ट्र-पिता' और 'राष्ट्र-ऋषि'  बताने वाले अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख उमर अहमद इलियासी (Umar Ahmed Ilyasi) को धमकी मिली है. इलियासी ने बताया कि उन्हें यह धमकी भरा फोन इंग्लैंड (England) से आया था. धमकी देने वाले शख्स ने पहले संघ प्रमुख को राष्ट्रपिता कहे जाने पर अपनी नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें धमकी दी. तिलक मार्ग थाने में इसकी शिकायत दर्ज करा दी गई है.

लगातार मिल रही धमकियां

इमाम इलियासी ने धमकी मिलने के बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी है. इसके अलावा उन्होंने इसकी जानकारी सरकार और एजेंसियों को भी दी है. एलियासी ने कहा कि मोहन भागवत जब से उनकी मस्जिद में आए हैं, उन्हें लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि 23 सितंबर को उन्हें इंग्लैंड से धमकी भरा फोना आया कि तुम नर्क की आग में जलोगे. तुम जीवित नहीं रहोगे. चीफ इमाम ने कहा कि उन्होंने मोहन भागवत को मस्जिद में बुलाया और उन्हें 'राष्ट्र-पिता' और 'राष्ट्र-ऋषि' कहा, इसलिए उन्हें धमकी दी जा रही है. कुछ कट्टरपंथियों को देश की शांति, प्रेम या शांति पसंद नहीं है. ये वही लोग हैं. उन्होंने कहा कि वह इन धमकियों के आगे झुकने वाले नहीं हैं और वह अपना बयान वापस नहीं लेंगे. धमकी के खिलाफ तिलक मार्ग थाने (Tilak Marg Police Station) में शिकायत दर्ज कराई गई है. 

मोहन भागवत ने की थी मुलाकात

गौरतलब है कि 22 सितंबर को दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग पर स्थित एक मस्जिद में संघ प्रमुख मोहन भागवत और उमर अहमद इलियासी के बीच मुलाकात हुई थी. भागवत ने इस दौरान आजादपुर स्थित एक मदरसे का दौरा भी किया था. इलयासी ने संघ प्रमुख को 'राष्ट्र-पिता' और 'राष्ट्र-ऋषि' कहा था. उन्होंने मोहन भागवत की तारीफ करते हुए कहा था कि इससे समाज में काफी अच्छा संदेश जाएगा. भगवान की पूजा करने के हमारे तरीके अलग हैं लेकिन सबसे बड़ा धर्म मानवता है. हमारा मानना है कि देश पहले आता है. 

इसे भी पढ़ेंः-

RBI Monetary Policy: आरबीआई ने फिर बढ़ाई ब्‍याज दरें, गवर्नर शक्तिकांत दास ने कही ये 10 बड़ी बातें

Kharge Vs Tharoor: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर ने दाखिल किया नामांकन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
'जांच करें, एक्शन न लें', प्रदर्शन में लाठीचार्ज पर 8 राज्यों को SC का नोटिस
'जांच करें, एक्शन न लें', प्रदर्शन में लाठीचार्ज पर 8 राज्यों को SC का नोटिस
बांकीपुर उपचुनाव पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी
बांकीपुर उपचुनाव पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget