एक्सप्लोरर

उमा भारती ने अपने 60वें जन्मदिन पर किया ऐलान, नहीं लड़ेंगी 2019 का लोकसभा चुनाव

जन्मदिन के मौके पर उमा भारती ने कहा कि अगर कांग्रेस तीस-चालीस साल बाद भी सत्ता में वापसी का ख्वाब देख रही है तो उसके लिए भी उसे अभी से कड़ी मेहनत करनी होगी.

इलाहाबाद: केंद्रीय मंत्री उमा भारती गुरूवार को साठ बरस की हो गईं. अपना जन्मदिन उन्होंने गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम के शहर इलाहाबाद में ख़ास आध्यात्मिक अंदाज़ में मनाया. दिन भर उन्होंने इलाहाबाद के अलग-अलग मंदिरों में जाकर माथा टेका और शाम को फूलों की बारिश के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच जन्मदिन की खुशियां मनाई.

इस दौरान उन्होंने कहा कि वे अगले दो तीन सालों तक वह कोई चुनाव नहीं लड़ेंगी. उन्होंने यह भी दोहराया कि वह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भी उम्मीदवार नहीं होंगी, लेकिन वह राजनीति में सक्रिय रहेंगी और संगठन के लिए काम करती रहेंगी.

नेहरू गांधी परिवार के पैतृक शहर इलाहाबाद में अपना जन्मदिन मनाते वक्त मंत्री उमा भारती ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने सियासी तीर चलाते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चाहे कितनी भी मेहनत क्यों न कर लें, लेकिन उनकी पार्टी अगले तीस-चालीस सालों तक सत्ता में नहीं आने वाली है.

उमा भारती ने कहा कि अगर कांग्रेस तीस-चालीस साल बाद भी सत्ता में वापसी का ख्वाब देख रही है तो उसके लिए भी उसे अभी से कड़ी मेहनत करनी होगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसद में गतिरोध पैदा कर जो लड़ाई लड़ना चाह रही है, वह उसे सड़क पर लड़नी चाहिए. उमा भारती का मानना है कि कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर जिस तरह से पीएम मोदी का विरोध कर रही हैं, उससे वह दिनों दिन और मजबूत होते जा रहे हैं.

अपना जन्मदिन मनाने के लिए उमा भारती एक दिन पहले ही इलाहाबाद आ गईं थी. यहां उन्होंने दिन में कई मंदिरों में जाकर माथा टेका और पूजा अर्चना की. शंकराचार्य आश्रम में हुए जन्मदिन समारोह के दौरान उन पर देर तक फूलों की बारिश की गई. इस दौरान वह काफी भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि वह भावनाओं के आधार पर यहां अपना जन्मदिन मनाने आई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget