एक्सप्लोरर

Leicester Violence: UK पुलिस ने लोगों को नवरात्रि और दीवाली की तैयारी के लिए कहा, दिया सुरक्षा का भरोसा

Britain News: ब्रिटेन के लीसेस्टर शहर में बीते कुछ दिनों से तनाव का माहौल रहा. वहीं अब ब्रिटिश पुलिस ने स्थानीय लोगों को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया है. विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.

Leicester Violence: ब्रिटेन के लीसेस्टर शहर में बीते कुछ दिनों से हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है. भारत और पाकिस्तान मैच के बाद दोनों समुदायों के बीच स्थिति कुछ ठीक नहीं है. इसको देखते हुए ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग ने भी प्रतिक्रिया दी. वहीं अब ब्रिटेन की पुलिस ने स्थानीय लोगों को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया है. इसी के साथ पुलिस ने नवरात्रि और दीवाली के लिए सामान्य तरीके से तैयारियां करने के लिए कहा है.

भारतीय उच्चायोग ने क्या कहा था

सोमवार को ट्विटर पर एक बयान में, भारतीय उच्चायोग ने कहा, "हम लिसेस्टर में भारतीय समुदाय के खिलाफ हुई हिंसा और हिंदू धर्म के परिसरों और प्रतीकों के साथ तोड़फोड़ की कड़ी निंदा करते हैं. हमने ब्रिटेन के अधिकारियों के साथ इस मामले को मजबूती से उठाया है और इन हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है. भारत ने ब्रिटेन से प्रभावित लोगों की रक्षा करने का भी आग्रह किया."

हिंसा कब और क्यों शुरू हुई

पुलिस के अनुसार, लिसेस्टर शहर में तनाव पिछले महीने भारत और पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बाद पहली बार शुरू हुआ था. 28 अगस्त को दुबई में एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में भारत के पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद हिंदू और मुस्लिम समुदायों के प्रशंसक कथित तौर पर आपस में भिड़ गए. हमले और हिंसक अव्यवस्था के संदेह पर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था. आने वाले दिनों में अशांति की ऐसी ही कई घटनाएं सामने आईं, जिससे और गिरफ्तारियां हुईं.

एस जयशंकर ने जताई चिंता

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश सचिव से बात की है. इस दौरान उन्होंने ब्रिटेन में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर चिंता जताई और तमाम लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही. विदेश मंत्री की तरफ से इस मुलाकात को लेकर ट्वीट भी किया गया. 

लीसेस्टर में उपद्रव के बाद हिंदू और मुसलमान समुदाय के नेताओं ने मंगलवार को एकसाथ सद्भावना अपील की. इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष प्रद्युमन दास ने नगर की एक मस्जिद के बाहर मुस्लिम समुदाय के नेताओं के साथ एक बयान पढ़ा जिसमें सप्ताहांत पर हुई हिंसा पर 'दुख' जताया गया है. समुदाय के नेताओं ने मांग की कि 'घृणा भड़काने वाले' लीसेस्टर को छोड़ दें और उकसाने की कार्रवाई और हिंसा को तत्काल बंद किया जाए. 

ये भी पढ़ें-

Congress President Election: अशोक गहलोत, शशि थरूर, मनीष तिवारी...कौन कितने पानी में?

Punjab Politics: केंद्र से यूरोप जाने की नहीं मिली अनुमति, पंजाब के कैबिनेट मंत्री बोले- 'बीजेपी नहीं चाहती...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद, सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल
LIVE: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद, सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget