एक्सप्लोरर

9 हजार करोड़ रुपये लेकर भागा माल्या भारत आएगा, प्रत्यर्पण को ब्रिटेन ने दी मंजूरी

माल्या को अपील के लिए 14 दिनों के भीतर न्यायलय में आवेदन करना होगा. आवेदन स्वीकार होने पर उच्च न्यायालय मामले की सुनवाई की तारीख तय करेगा. अगर माल्या अपील नहीं करता है तो 28 दिनों में उसे भारत को सौंप दिया जाएगा.

लंदन: लंदन से भगोड़े विजय माल्या के प्रत्यर्पण की कोशिशों में भारत को बड़ी कूटनीतिक जीत मिली है. लंदन कोर्ट की एक कोर्ट से माल्या के प्रत्यर्पण की अनुमति के बाद ब्रिटेन सरकार ने भी प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है. एबीपी न्यूज को दी जानकारी में ब्रिटिश गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विदेश मंत्री ने सभी मामलों पर सावधानी से गौर करने के बाद 3 फरवरी को विजय माल्या के भारत प्रत्यर्पण के आदेश पर दस्तखत किए.

ब्रिटिश कानून के तहत, विजय माल्या अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ 14 दिनों के भीतर अपील कर सकता है माल्या ने ट्वीट कर लिखा, ''वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा 10 दिसंबर 2018 को निर्णय दिए जाने के बाद, मैंने अपील करने की कोशिश की थी. मैं गृह सचिव के फैसले से पहले अपील की प्रक्रिया शुरू नहीं कर सका लेकिन अब मैं अपील की प्रक्रिया शुरू करूंगा.''

हालांकि ब्रिटिश कानून के तहत, सेक्रेटरी ऑफ स्टेट के प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ अपील से पहले माल्या को उच्च न्यायालय की अनुमति लेनी होगी. माल्या को अपील के लिए 14 दिनों के भीतर न्यायलय में आवेदन करना होगा. आवेदन स्वीकार होने पर उच्च न्यायालय मामले की सुनवाई की तारीख तय करेगा.

9 हजार करोड़ के घोटालेबाज विजय माल्या ने किस बैंक से लिए थे कितने करोड़?

ऐसे मामलों में फैसलों की पिछली परंपरा देखें तो इस बात की संभावना कम ही है कि माल्या को उच्च न्यायालय से कोई राहत मिले. यानि फैसले के माल्या के हक में जाने की उम्मीद कम है क्योंकि भारत में मानवाधिकार हनन जैसी उसकी दलीलें निचली अदालत में ही खारिज हो चुकी हैं. वहीं यदि माल्या अपील नहीं करता है तो 28 दिनों में उसे भारत को सौंप दिया जाएगा.

63 साल के विजय माल्या ने दिसंबर में ब्रिटेन की अदालत में अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ कानूनी चुनौती दी थी. शराब कारोबारी विजय माल्या पर 9000 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का आरोप है. उसके खिलाफ सीबीआई, आयकर विभाग समेत कई एजेंसियां जांच कर रही है.

एसबीआई समेत 17 बैंको ने अदालत में दी थी माल्या के खिलाफ अर्जी बता दें कि विजय माल्या किंगफिशर एयरलाइंस के घाटे में जाने के बाद बैंकों का लोन नहीं चुका पाया था. इसके बाद माल्या के खिलाफ और उनके विदेश जाने पर रोक की मांग को लेकर एसबीआई समेत 17 बैंको ने अदालत में अर्जी दी थी. हालांकि बाद में पता चला कि माल्या पहले की देश छोड़कर जा चुका है.

दुनिया की सबसे बड़ी शराब बनाने वाली कंपनी का चेयरमैन था माल्या विजय माल्या ने 2003 में किंगफिशर एयरलाइंस की शुरुआत की थी. 2005 में पहली बार एयरलाइंस ने दिल्ली-मुंबई के बीच उड़ान भरनी शुरू की. इसके बाद कंपनी ने एयर डेक्कन का भी अधिग्रहण किया, लेकिन 2008 के बाद किंगफिशर की उड़ान रनवे से फिसलती चली गई और 2014 में इसकी उड़ान पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया. विजय माल्या एक वक्त में दुनिया की सबसे बड़ी शराब बनाने वाली कंपनी युनाइटेट स्पिरिट्स का चेयरमैन था, लेकिन किंगफिशर एयरलाइंस में घाटे का असर उन्हें इस कंपनी को गंवा कर चुकाना पड़ा. साल 2013 में विदेशी कंपनी डियाजियो ने माल्या की युनाइटेड स्पिरिट्स में बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली, लेकिन उसने डियाजियो से 515 करोड़ लेकर कंपनी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया. तड़क-भड़क, आलीशान पार्टियों के लिए जाना जाता है विजय माल्या कलकत्ता यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट विजय माल्या तड़क-भड़क, आलीशान पार्टियों और विन्टेज कारों के लिए जाना जाता है. फोटो कैलेंडर लॉन्चिंग के वक्त पर उसकी मॉडलों के साथ तस्वीरें कई सालों तक सुर्खियों में रहीं. विजय माल्या के पास 250 से ज्यादा लग्जरी और विन्टेज कारें थीं. माल्या को यूबी समूह पिता से 28 साल की उम्र में विरासत में मिला था. इस खबर से जुड़ा ये वीडियो भी देखें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget