एक्सप्लोरर

Ujjwala Yojana: संसद में पेश किए गए आंकड़े, 4.3 करोड़ लाभार्थियों ने एक बार भी नहीं भरवाया सिलेंडर

Ujjwala Yojana Beneficiaries: उज्जवला योजना के तहत लाभार्थी को एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी के रूप में महज 200 रुपये की दर से दिए जाने की योजना है.

PM Ujjwala Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा देश की गरीब परिवार की महिलाओं के लिए शुरू की गई उज्जवला योजना (Ujjwala Yojana) को लेकर ससंद (Parliament) में आंकड़ें पेश किए गए. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने राज्यसभा (Rajya Sabha) में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि उज्जवला योजना के 4.13 करोड़ लाभार्थियों ने एक बार भी रसोई गैस सिलेंडर को रिफिल नहीं करवाया है. वहीं, इस योजना के तहत 7.67 करोड़ लाभार्थियों ने केवल एक ही बार सिलेंडर रिफिल करवाया है. 

दरअसल, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress Leader Mallikarjun Kharge) ने सरकार से उज्जवला योजना के लाभार्थियों से जुड़ी जानकारी मांगी थी. जिसके जवाब में रामेश्वर तेली ने बताया कि साल 2017-18 के बीच 46 लाख उज्जवला योजना के लाभार्थियों ने एक भी सिलेंडर नहीं भरवाया. वहीं, 1.19 करोड़ लाभार्थियों ने केवल एक ही बार सिलेंडर रिफिल करवाया है. रामेश्वर तेली ने राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया कि 2018-19 के बीच 1.24 करोड़, 2019-20 के दौरान 1.14 करोड़, 2020-21 के दौरान 10 लाख और 2021-22 के दौरान 92 लाख लाभार्थियों ने एक बार भी सिलेंडर रिफिल नहीं करवाया. 

केवल एक बार सिलेंडर रिफिल कराने वाले आंकड़े

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि साल 2018-19 के दौरान 2.90 करोड़, 2019-20 के दौरान 1.83 करोड़, 2020-21 के दौरान 67 लाख और 2021-22 के दौरान 1.08 करोड़ उज्जवला योजना के लाभार्थियों ने केवल एक ही बार सिलेंडर रिफिल कराया. केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली ने बताया कि साल 2021-22 के दौरान कुल 30.53 करोड़ घरेलू गैस उपभोक्ताओं में से 2.11 करोड़ उपभोक्ताओं ने एक बार भी गैस सिलेंडर रिफिल नहीं कराया है. वहीं, एक बार गैस सिलेंडर रिफिल कराने वालों का आंकड़ा 2.91 करोड़ रहा. 

क्या है उज्जवला योजना 

केंद्र सरकार ने उज्जवला योजना के तहत पूरे देश में 9 करोड़ मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन बांटे हैं. उज्जवला योजना के तहत लाभार्थी को एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी के रूप में महज 200 रुपये की दर से दिए जाने की योजना है. सरकार ने इस योजना के तहत लाभार्थियों को साल के 12 सिलेंडर पर सब्सिडी देने का ऐलान किया था. 

इसे भी पढ़ेंः-

Al-Zawahiri Killed: अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया अलकायदा का चीफ अल-जवाहिरी, बाइडेन बोले- अब इंसाफ हुआ

अब Aadhaar से लिंक होगी आपकी Voter ID, चुनाव आयोग ने शुरू किया अभियान, जानें क्या है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget