एक्सप्लोरर

उज्जैन पुलिस की तफतीश खत्म, एसपी ने बताया- अकेला उज्जैन आया था हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे

एसपी ने बताया कि शुरूआती पूछताछ में विकास दुबे गुमराह करता रहा. वह उज्जैन में अपने पहचान के कुछ लोगों के नाम बताता रहा था, लेकिन जब हमने उन तमाम लोगों से पूछताछ की तो कोई संपर्क नहीं मिला.

भोपाल: कुख्यात अपराधी विकास दुबे को लेकर उज्जैन पुलिस की तफतीश तकरीबन खत्म हो गयी है. दो दिन की पड़ताल के बाद विकास दुबे के उज्जैन आने से लेकर पकड़े जाने तक का पूरा घटनाक्रम सामने आ गया है. एसपी मनोज कुमार सिंह की दी गयी जानकारी के मुताबिक विकास दुबे गुरूवार तड़के तीन पचपन पर बाबू बस सर्विस की झालावाड से आने वाली बस से उज्जैन के नानाखेड़ा बस स्टेंड उतरा और बंटी के आटो में बैठ गया.

ऑटो में आने के बाद उसने बंटी से पचास रूपये में भाड़ा तय किया और रात में तीन होटल देखी, वो यहां पर तीन चार दिन रूकना चाहता था. मगर ये होटल या तो बंद रहीं या होटल वालों ने उससे आधार कार्ड मांगा मगर उसके पास आधार कार्ड नहीं था. इसलिये होटल में उसे कमरा नहीं मिला तो विकास बंटी के आटो से वो सीधे राम घाट आ गया और स्नान कर मंदिर पहुंचा जहां उसे पहचान लिया गया.

अकेला उज्जैन आया था विकास दुबे

एसपी ने बताया कि शुरूआती पूछताछ में विकास दुबे गुमराह करता रहा. वह उज्जैन में अपने पहचान के कुछ लोगों के नाम बताता रहा था, लेकिन जब हमने उन तमाम लोगों से पूछताछ की तो कोई संपर्क नहीं मिला. इसके बाद बस से आने जाने आटो में बैठने से लेकर मंदिर तक का फुटैज पुलिस ने खंगाला तो सारी बातें साफ हो गयीं.

बस से उतर कर आटो में होटल और फिर घाट तक ले जाने वाले बंटी से पूछताछ में पता लगा कि उसका कोई मूवमेंट शहर में नहीं हुआ. इन सारी बातों की जानकारी उज्जैन पुलिस ने यूपी एसटीएफ को दे दी है. एसटीएफ की कोई टीम उज्जैन में अब नहीं है. इन दो दिनों में अनेक लोगों से पूछताछ की गयी ओर कई फोनों की सीडीआर निकाल कर तफतीश की गयी. सारी बातों से साफ है कि विकास भटकते हुए उज्जैन आया था कहीं उसे पनाह नहीं मिल रही थी और वो अकेला ही आया था.

बंटी ने भी बताया की वो तीन होटल में गया रात रुकने मगर होटल वालों ने उसे बिना आधार कार्ड के कमरा नहीं दिया तो वो फिर घाट आकर नहाने चला गया और फिर मंदिर गया, जहां उसे पहचान कर पकड़ लिया गया.

यह भी पढ़ें-

गुजरातः राज्यमंत्री के समर्थकों को बिना मास्क घूमने पर रोका, बाद में महिला पुलिसकर्मी ने दिया इस्तीफा

Weather Updates: दिल्ली वालों को आज गर्मी से मिल सकती है राहत, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget