एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: शिवसेना-NCP-कांग्रेस आज कर सकती हैं सरकार बनाने का दावा पेश, सीएम के लिए उद्धव पर बनी सहमति

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर उद्धव ठाकरे आखिरी फैसला लेंगे. कई मुद्दों पर चर्चा होनी बाकी है. कांग्रेस और एनसीपी ने मुख्यमंत्री पद का फैसला उद्धव ठाकरे के हाथों में छोड़ दिया है.

मुंबई: महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे आने के 30 दिन बाद आज सरकार का सस्पेंस खत्म हो सकता है. शिवसेना-NCP और कांग्रेस तीनों दलों की बैठक में मुख्यमंत्री के लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के नाम पर सहमति बनी है. हालांकि सीएम को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है, क्योंकि उद्धव ठाकरे सीएम नहीं बनना चाहते. तीनों दलों की बैठक आज फिर होगी. जिसके बाद सरकार बनाने का दावा पेश हो सकता है. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी अपना दिल्ली का दौरा रद्द कर दिया है.

उद्धव ठाकरे खुद सीएम नहीं बनना चाहते- सूत्र

कल बैठक खत्म होने के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि सीएम पद के नाम पर एकमत से उद्धव ठाकरे के लिए सहमति बनी. लीडरशिप की कोई समस्या नहीं है. कॉमन मिनिमम प्रोग्राम की तैयारी चल रही है. शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने भी एबीपी न्यूज से कहा है कि उद्धव ठाकरे सीएम बनने के तैयार हो गए हैं. शिवसेना के विधायक अब्दुल सत्तार भी कह रहे हैं कि उद्धव ठाकरे मान गए हैं. हालांकि सूत्रों के मुताबिक उद्धव ठाकरे खुद सीएम नहीं बनना चाहते हैं और उन्होंने इस पद की रेस से खुद को बाहर कर लिया है.

उधर शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर उद्धव ठाकरे आखिरी फैसला लेंगे. कई मुद्दों पर चर्चा होनी बाकी है. कांग्रेस और एनसीपी ने मुख्यमंत्री पद का फैसला उद्धव ठाकरे के हाथों में छोड़ दिया है.

एकनाथ शिंदे-अरविंद सावंत का नाम भी सीएम की रेस में- सूत्र

बता दें कि इस गठबंधन में मुख्यमंत्री का पद पूरे पांच सालों के लिए शिवसेना को दिया गया है. ऐसे में अब उद्धव ठाकरे को ये फैसला करना है कि आखिर कौन सा शिवसैनिक राज्य का अगला सीएम बनेगा. एनसीपी और कांग्रेस दोनों की पहली पसंद उद्धव ठाकरे हैं. शिवसेना के भी सभी विधायक चाहते हैं कि उद्धव ठाकरे ही राज्य के सीएम बनें लेकिन अभी सस्पेंस बरकरार है. सूत्रों के मुताबिक उद्धव ठाकरे पार्टी के नेताओं से बातचीत करेंगे और इसके बाद फैसला लेंगे. उद्धव ठाकरे के बाद संजय राउत, शरद पवार की दूसरी पसंद थे लेकिन शिवसेना इसके लिए तैयार नहीं हुई. इसके अलावा एकनाथ शिंदे और अरविंद सावंत का नाम भी सीएम की रेस में चल रहा है.

सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री और स्पीकर समेत मंत्री पदों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी को जानकारी दे दी है.

यह भी पढ़ें-

झारखंड में नक्सलियों का बड़ा हमला, लातेहार में पुलिस वैन पर फायरिंग में चार जवान शहीद

सचिन पायलट ने कहा- कांग्रेस पार्टी चाहती है अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर, अब बंद हो राजनीति

बेरोजगारी पर बिहार के शिक्षा मंत्री का अजीबो-गरीब बयान, कहा- अधिक लोगों के शिक्षित होने के कारण हो रही समस्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget