एक्सप्लोरर

राज ठाकरे के बेटे की शादी में पहुंचे भाई उद्धव ठाकरे, जानिए कैसे शादी की महफिल में अनबन पर मोहब्बत भारी पड़ी

महाराष्ट्र में साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी महज एक सीट ही जीतने में कामयाब हुई थी. इस चुनाव के बाद से ही उद्धव और राज के फिर से एक साथ आने के कयास लगते रहे हैं

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. अमित ठाकरे डॉ. संजय बोरुडे की बेटी मिताली से शादी रचाएंगे. राज ठाकरे के बेटे को आर्शीवाद देने के लिए चाचा उद्धव ठाकरे शादी में पहुंचे. राज ठाकरे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी शादी आने का न्यौता दिया था, लेकिन वह शादी में नहीं पहुंचे.

पिछले कुछ समय से ही शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के संबंधो में सुधार आया है. राज ठाकरे हमेशा साये की तरह अपने चाचा बाल ठाकरे के साथ रहते थे. लेकिन राज ठाकरे ने साल 2006 में उस वक्त अपने आप को शिवसेना से अलग कर लिया था, जब बाल ठाकरे ने रिटायरमेंट लेने का एलान करते हुए उद्धव ठाकरे को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था. बाल ठाकरे के इसी फैसले से नाराज होकर राज ठाकरे ने अलग महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) पार्टी बनाई.

हालांकि पार्टी की नींव रखते हुए राज ठाकरे ने कहा था कि 'वह किसी भी तरह अपने चाचा बाल ठाकरे से रिश्ता खराब नहीं करना चाहते और वह हमेशा मेरे संरक्षक रहेंगे.' लेकिन राज ठाकरे के इस फैसले के बाद दोनों परिवारों में दूरियां बढ़ी थीं. जब बाल ठाकर बीमार थे तो राज ठाकरे अक्सर पत्नी और बेटे के साथ उनका हाल जानने के लिए हॉस्पिटल जाया करते थे. इसके अलावा राज ठाकरे, बाल ठाकरे की याद में होने वाले पारिवारिक कार्यक्रम में भी हमेशा हिस्सा लेने पहुंचते हैं.

महाराष्ट्र में साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी महज एक सीट ही जीतने में कामयाब हुई थी. इस चुनाव के बाद से ही उद्धव और राज के फिर से एक साथ आने के कयास लगते रहे हैं. लेकिन अभी तक दोनों ही भाईयों ने इस बारे में कोई एलान नहीं किया है.

2014 के लोकसभा चुनाव में राज ठाकरे ने पीएम मोदी के समर्थन का एलान किया था, पर बाद में वह पीएम मोदी के आलोचक बन गए. इतना ही नहीं राज ठाकर ने पीएम मोदी को अपने बेटे की शादी में आने का न्यौता भी नहीं दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
MP Private University: इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
Embed widget