एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: बाला साहेब को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उद्धव ठाकरे, राउत बोले- सीएम शिवसेना का ही होगा

आज शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की पुण्यतिथि है. बदले सियासी समीकरण में कांग्रेस नेताओं के पहुंचने की भी उम्मीद की जा रही है.

मुंबई: महाराष्ट्र का सियासी घटनाक्रम हर पल बदल रहा है. सरकार के सस्पेंस और बदलते सियासी समीकरण के बीच आज बड़ा दिन है. आज शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि है. इस बाला साहेब के बेटे और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे शिवाजी पार्क में बने स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे. उनके साथ पत्नी रश्मि ठाकरे भी मौजूद थी.

बाला साहेब को श्रद्धांजलि देने पहुंचे शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर दोहराया कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री शिवसेना की ही बनेगा. संजय राउत ने कहा, ''आज भी बाला साहेब हमारे साथ हैं. यह कोई सामान्य भूमि नहीं है, यह एक ऐसी पवित्र जगह है जो पूरी मानवजाति को, हिंदुत्व को और देश को हमेशा एक संदेश बाला साहेब ने दिया है. अब यही संदेश ये प्रेरणा स्थल देता रहेगा.''

उन्होंने कहा, ''बाला साहेब के लिए हम कुछ भी करेंगे, हमारी सरकार बनेगी. बाला साहेब को उद्धव जी ने जो वचन दिया था कि मुख्यमंत्री शिवसेना का बनेगा, जल्द जो अगला मुख्यमंत्री होगा शिवसेना से वो प्रेरणा स्थल पर आ जाएगा.''

महाराष्ट्र की वर्तमान स्थिति क्या है ? महाराष्ट्र में किसी भी पार्टी या गठबंधन के सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किये जाने के बाद 12 नवंबर को महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था. शिवसेना ने 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव में 56 सीटें जीती थी. बीजेपी ने 288 सदस्यीय सदन में सबसे अधिक 105 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

कांग्रेस और एनसीपी ने क्रमश: 44 और 54 सीटों पर विजय हासिल की थी. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के हवाले से कहा गया है कि बीजेपी सरकार बनायेगी. बीजेपी ने शनिवार को यहां अपने पराजित उम्मीदवारों के साथ बैठक की. इसके बाद चंद्रकांत पाटिल ने पत्रकारों को बताया कि फडणवीस ने विश्वास जताया है कि पार्टी सरकार बनाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget