एक्सप्लोरर

मुंबई: उद्धव ठाकरे ने ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर की बैठक, दिए जरूरी दिशानिर्देश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से शुक्रवार को कहा कि जरूरत पड़ने पर उन्हें जल्द अपनी कोविड-19 जांच करानी चाहिए और अधिकारियों को मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति और दवा प्रबंधन सुनिश्चित करना चाहिए.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से शुक्रवार को कहा कि जरूरत पड़ने पर उन्हें जल्द अपनी कोविड-19 जांच करानी चाहिए और अधिकारियों को मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति और दवा प्रबंधन सुनिश्चित करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने मुंबई में महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की जिसमें बीएमसी आयुक्त आई एस चहल भी शामिल हुए.

ठाकरे ने कहा कि जरूरत पड़ने पर लोगों को जल्द अपनी कोविड-19 जांच करानी चाहिए और अधिकारियों को मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति और दवा प्रबंधन सुनिश्चित करना चाहिए. महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध के बाद रेलवे ने शुक्रवार को क्रायोजेनिक टैंकरों में लिक्विड चिकित्सा ऑक्सीजन के परिवहन के लिए एक नीति तैयार की. बता दें कि देश में महाराष्ट्र कोरोना वायरस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्य है. शुक्रवार देर रात जारी की गई नीति में कहा गया है कि क्रायोजेनिक टैंकरों को पूरे राज्यों के विभिन्न गंतव्यों के लिए ‘रोल ऑन-रोल ऑफ’ (रो-रो) सेवा के रूप में ले जाया जाएगा. परिपत्र में कहा गया है कि महाराष्ट्र के स्वास्थ्य सचिव ने क्रायोजेनिक कंटेनरों में चिकित्सा ऑक्सीजन के परिवहन के लिए अनुरोध किया था.

गुरुवार को आए थे 61 हजार से अधिक मामले 

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 61,695 नए मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 36,39,855 पर पहुंच गई. जबकि इस महामारी से 349 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 59,153 हो गई है. कोविड-19 के एक दिन में सामने आए नए मामलों का अब तक का यह दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले 11 अप्रैल को 63,294 मामले दर्ज किए गए थे.

ये भी पढ़ें :-

Covaxin का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार करेगी भारत बायोटेक की वित्तीय सहायता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग
भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग
'गृह मंत्री सदन में आएं', विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम तक...'
'गृह मंत्री सदन में आएं', विपक्ष का हंगामा, गुस्से में बोले रिजिजू- 'वो सुबह से शाम तक यहीं'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget