एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: दशहरा रैली से पहले ठाकरे की सेना को जोर का झटका! शिंदे गुट में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ता

Shiv Sena Workers In Shinde Camp: मुंबई में एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के कैंप को बहुत बड़ा झटका दिया है. दशहरा रैली से पहले उद्धव गुट के 3 से 4 हजार शिवसैनिकों ने शिंदे गुट का दामन थाम लिया है.

Shiv Sainik Joins Shinde Camp: महाराष्ट्र (Maharashtra) में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को बहुत बड़ा झटका लगा है. यहां उनके गुट के शिवसैनिक एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के कैंप में शामिल हो गए हैं. मुंबई (Mumbai) के वर्ली इलाके से आदित्य ठाकरे विधायक हैं और इसी इलाके के हजारों कार्यकर्ता दशहरा रैली से पहले शिंदे गुट का रुख कर लिया है. शिवसेना (Shivsena) को पहले भी कई बार परेशानी का सामना करना पड़ा है लेकिन इस बार इससे उबरना बहुत मुश्किल दिख रहा है.

ये जगाहिर सच्चाई है कि शिवसेना अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है. पूरी शिवसेना दो धड़ों बंटी दिख रही है. जैसे की मुंबई ठाकरे परिवार का गढ़ रहा है और यहां से इतनी भारी तादात में शिवसैनिकों को शिंदे गुट में शामिल होना ठाकरे परिवार के लिए बहुत बड़ा झटका है. भले ही शिवाजी पार्क में रैली करने का मुकदमा उद्धव ठाकरे ने जीत लिया हो लेकिन शिवसैनिकों का काफिला तो शिंदे गुट की ओर निकल गया है.

वर्ली शिवसेना का गढ़, आदित्य ठाकरे विधायक

मुंबई का वर्ली इलाका शिवसेना का गढ़ माना जाता रहा है. एकनाथ शिंदे गुट की ताकत यहां न के बराबर आंकी जाती थी. यहीं से उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे विधायक चुने गए और बाद में मंत्री भी बने. अब शिवसेना के किले में सेंध लग चुकी है. हजारों की तादात में शिवसैनिकों का शिंदे गुट में शामिल होना इस बात का संकेत है कि अब शिवसेना के लिए यहां पार पाना मुश्किल हो सकता है.

सीएम आवास पर पहुंचकर शिवसैनिक हुए शामिल

हजारों की संख्या में शिवसैनिक (Shiv Sena Workers) सीएम आवास वर्षा पहुंचे और एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुट में शामिल हुए. इस बीच राज्य की अलग-अलग जगहों से शिक्षक संगठन के भी लोग मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे और सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की. तो वहीं, दशहरा (Dashahra) की दमदार रैली के लिए दोनों गुटों की तरफ से तैयारियां चल रही हैं. रैली में 2 से ढाई लाख लोगों की संभावना व्यक्त की गई है. 5 अक्टूबर को होने वाली इस रैली को लेकर लोगों के मन में उत्सुकता बनी हुई है.  

ये भी पढ़ें: Maharashtra: महाराष्ट्र में सरकारी अधिकारी फोन पर हेलो की जगह बोलेंगे वंदे मातरम, आदेश जारी

ये भी पढ़ें: Shiv Sena Symbol Row: उद्धव ठाकरे के हाथ से निकला पार्टी का सिंबल तो ये है प्लान बी, चुनाव आयोग करेगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget