एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे की मांग, अयोध्या में राम मंदिर के लिए विशेष कानून बने

उद्धव ठाकरे ने कहा कि कहा जा रहा है कि इस महीने इसपर कोर्ट अपना फैसला दे देगी लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो इसको लेकर विशेष कानून बनाया जाए. उन्होंने कहा कि हम अपनी मांग पर अडिग हैं.

मुंबई: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर के लिए कानून बनाने की मांग की है. मुंबई के शिवाजी पार्क में शिवसेना की दशहरा रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही. उन्होंने ये भी कहा कि राम मंदिर मुद्दा उनकी पार्टी के लिए राजनीति से ऊपर है और इसका विधानसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है.

उद्धव ठारके ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर पर नहीं बोलने की सलाह दी थी क्योंकि ये मामला सुप्रीम कोर्ट में हैं. लेकिन यह मामला पिछले 35 सालों से लंबित है. उद्धव ने कहा, ‘‘लेकिन यह मामला पिछले 35 साल से लंबित है. अदालतें उस दिन बंद रहती हैं जिस दिन राम ने रावण का वध किया और उस दिन भी जब राम अयोध्या लौटे थे, लेकिन वहां मुद्दा यह है कि क्या राम ने अयोध्या में जन्म लिया था?’’

महाराष्ट्र: शिवसेना सांसद ने कहा- अगली विजयदशमी पर उद्धव ठाकरे के बगल में शिवसेना का मुख्यमंत्री दिखेगा

शिवसेना प्रमुख न् कहा कि कहा जा रहा है कि इस महीने इसपर कोर्ट अपना फैसला दे देगी .अगर ऐसा नहीं होता तो हम अपनी मांग पर अडिग हैं कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए विशेष कानून बनाया जाए. उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना राम मंदिर की मांग राजनीति के लिए नहीं कर रही है. हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं और जब हमें धनुष और बाण चुनाव चिह्न मिला था तब राम मंदिर का मामला भी नहीं था.’’

वहीं बीजेपी के साथ गठबंधन के फैसले का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को निष्प्रभावी किया गया जो शिवसेना की कई सालों से मांग थी. अपने 35 मिनट के भाषण में उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘‘अगर बीजेपी के साथ नहीं जाते तो क्या मुझे कांग्रेस के पास जाना चाहिए था जिसने अनुच्छेद-370 को निष्प्रभावी करने और देशद्रोह के कानूनों का विरोध किया.’’ शिवसेना प्रमुख ने कहा, ‘‘ अब, अगला एजेंडा समान नागरिक संहिता होनी चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी के साथ गठबंधन राज्य के हित में किया गया है. हमें कुछ समझौता करना था. मैं उन शिवसैनिकों से माफी मांगता हूं जिनकी सीट गठबंधन के सहयोगियों को गईं.’’

बता दें कि महाराष्ट्र की कुल 288 सीटों में से गठबंधन में सीट फॉर्मूले के तहत शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जबकि शिवसेना कुछ समय पहले तक आधी सीटों की मांग किया करती थी. वहीं बीजेपी शिवेसना से 26 सीटें ज्यादा यानी 150 सीटों पर लड़ेगी. बाकी की 14 सीटें सहयोगियों के खाते में गई हैं. उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे भी चुनावी मैदान में है. ऐसा पहली बार है जब ठाकरे परिवार का कोई सदस्य चुनाव लड़ रहा है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
Explained: तिब्बत में भयंकर भूकंप, 18 की मौत, जानिए भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?
Explained: तिब्बत में भयंकर भूकंप, 18 की मौत, जानिए भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?
दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव को क्यों लिखी चिट्ठी? RTI में खुलासा के बाद उठे कई सवाल
दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव को क्यों लिखी चिट्ठी? RTI में खुलासा के बाद उठे कई सवाल
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget