एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'साथ करवाएं BMC और विधानसभा चुनाव, हमें हराकर दिखाएं', BJP को उद्धव ठाकरे की चुनौती

Shiv Sena Vs BJP: शिवसेना की रैली से उद्धव ठाकरे बीजेपी पर जमकर बरसे. उन्होंने बीजेपी को चुनौती दी कि बीएमसी चुनाव हराकर दिखाओ.

Uddhav Thackeray Challenges BJP: शिवसेना (Shiv Sena) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने बुधवार को मुंबई (Mumbai) में पार्टी की रैली (Shiv Sena Rally) में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी (BJP) पर जोरदार हमला बोला. इसी के साथ उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह (Amit Shah) को चुनौती तक दे डाली कि वह शिवसेना को बीएमसी चुनाव हराकर दिखाएं. ठाकरे ने कहा कि जो लोग शिवसेना को खत्म करने की बात कर रहे हैं, उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा. उद्धव ठाकरे ने कहा, ''ठाकरे परिवार और शिवसेना को खत्म करने के लिए सभी साथ आ रहे है. मेरा कहना है की आएं और मुकाबला करें, हम तैयार हैं.'' 

शिवसेना प्रमुख ने कहा, ''उनके साथ मुन्ना भाई (राज ठाकरे) भी आए हैं. कोई दिक्कत नहीं, सभी का मुकाबला करेंगे. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह आखिरी चुनाव है, इस तरह से लड़ें. मेरा कहना है कि उनका यह आखिरी चुनाव ही होगा, लेकिन मैं अपने कार्यकर्ताओं को कहता हूं कि अपना पहला चुनाव है, यह ध्यान में रखते हुए काम करना है.''

उद्धव की अमित शाह को चुनौती

उद्धव ठाकरे ने कहा कि अमित शाह को चुनौती है कि वह बीएमसी का चुनाव जीतकर दिखाएं. ठाकरे ने कहा, ''पीएम मोदी भी मुंबई आ रहे हैं, ऐसे सुना है. मेरी अमित शाह को चुनौती है- हिंदू-मुस्लिम करके देख लो, मुंबई का हर समाज हमारे साथ है. गुजराती भी हमारे साथ. हिंदुओं में कोई फूट नहीं है. अमित शाह में हिम्मत है तो बीएमसी का चुनाव जीतकर दिखाएं और विधानसभा का चुनाव महीनेभर में कराएं.'' 

ठाकरे ने अमित शाह को लेकर तंज कसा. उन्होंने कहा, ''अमित शाह ने मुंबई में आकर कहा था की शिवसेना और उद्धव ठाकरे को जमीन दिखाना है. मेरा कहना है कि आने दो अमित शाह को, आसमान दिखाए बिना नहीं रहेंगे.'' उन्होंने कहा कि मुंबई के अगर किसी नगर सेवक को जाना है तो जाए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

उद्धव का पीएम मोदी पर निशाना

ठाकरे ने कई मुद्दों को उठाते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि शिवसेना की यवतमाल से सांसद भावना गवली पर बीजेपी ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे और उसी सांसद से पीएम ने रखी बंधाई, कोई और मिला नहीं क्या? ठाकरे ने कहा, ''वेदांता-फॉस्कॉन प्रोजेक्ट शिंदे सरकार आने के बाद गुजरात चला गया. सीएम अब पीएम से सवाल पूछेंगे कि प्रोजेक्ट क्यों गया? उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोगों की जान बचाना अगर भ्रष्टाचार होगा तो मैं फिर से वो करूंगा. 

चीता प्रोजेक्ट के जरिये पीएम मोदी पर कसा तंज

उद्धव ठाकरे ने चीता प्रोजेक्ट को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसा. ठाकरे ने कहा, ''70 साल बाद देश में चीता लाए लेकिन आवाज सुना तो बिल्ली जैसा.'' उन्होंने कहा कि आज रैली में इतनी भीड़ है तो दशहरा में क्या तस्वीर होगी! ठाकरे ने कहा, ''आज मैं यह साफ करना चाहता हूं कि  दशहरा रैली शिवाजी पार्क में ही होगी.

ये भी पढ़ें

Congress President Election Race: कांग्रेस अध्‍यक्ष की रेस में कैसे शशि थरूर पर भारी पड़ सकते हैं अशोक गहलोत, जानें 5 कारण

YSR कांग्रेस का 'आजीवन अध्यक्ष' बनने पर चुनाव आयोग सख्त, मांगी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget