एक्सप्लोरर

पीएम मोदी को CM उद्धव ठाकरे की चिट्ठी, मिनी लॉकडाउन के दौरान बड़ों को प्रति दिन 100 तो बच्चों को 60 रुपये देने की वकालत की

कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक खत लिखते हुए कुछ रियायतों की मांग की है. उद्धव ठाकरे ने खत में कहा है कि कोरोना के बढ़ते खतरों को देखते हुए जीएसटी रिटर्न फाइल करने के डेट को 3 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया जाए.

कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक खत लिखते हुए कुछ रियायतों की मांग की है. उद्धव ठाकरे ने खत में कहा है कि कोरोना के बढ़ते खतरों को देखते हुए जीएसटी रिटर्न फाइल करने के डेट को 3 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया जाए, ताकि छोटे और मध्यम करदाताओं को सहूलियत हो सके. ठाकरे ने यह भी कहा है कि न केवल महाराष्ट्र, बल्कि पूरे देश में ऐसा करने की जरूरत है. 

उद्धव ठाकरे ने यह भी मांग की है कि कोरोना को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए, ताकि स्टेट डिजास्टर रेस्पॉन्स फण्ड (SDRF) का इस्तेमाल किया जा सके. इसके अलावा SDRF की पहली क़िस्त केंद्र सरकार तत्काल जारी करे. मिनी लॉकडाउन की वकालत करते हुए उन्होंने यह भी मांग की है कि राज्यों को अंत्योदय अन्न योजना के अंतर्गत हर वयस्क को रोजाना 100/- और बच्चों को 60 रुपये देने का अधिकार मिलना चाहिए.

उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को लिखे खत में कहा है कि कई लघु उद्यमियों, स्टार्टअप्स, बिजनेसमैन ने सरकार की कई योजनाओं के तहत लोन ले रखा है. अब कोरोना को देखते हुए इनको रियायत देने की जरूरत है. कोरोना के खतरे बढ़ने के साथ ही इनकी मुश्किलें भी बढ़ी हैं. सरकार को चाहिए कि वह इन्हें राहत देने का ऐलान करे. 

उद्धव ठाकरे ने सरकार से अनुरोध किया है कि बैंक नए वित्तीय वर्ष के पहले 3 महीने की क़िस्त और ब्याज वसूल न करें. इन उद्यमियों के लिए मुश्किल समय में यह सहायता होगी.

बता दें कि महाराष्ट्र में एक दिन पहले बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 58,952 नये मामले सामने आये, जबकि 278 और संक्रमितों की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या बढ़कर 58,804 पहुंच गई. राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget