एक्सप्लोरर

फोन टैपिंग विवाद: उद्धव सरकार ने दिए जांच के आदेश, देवेंद्र फडणवीस ने आरोपों का खंडन किया

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल को जांच करने के आदेश दिए कि क्या बीजेपी सरकार के कार्यकाल में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के नेताओं के फोन टैप किए गए थे या नहीं.

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सुप्रिया सुले, शिवसेना नेता संजय राउत समेत कई दिग्गज राजनेताओं के फोन टैपिंग मामले को लेकर राज्य की महाविकास गठबंधन सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं. महाराष्ट्र के गृहमंत्री और एनसीपी के नेता अनिल देशमुख के इस आदेश ने महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर उबाल ला दिया है.

अनिल देशमुख ने फडणवीस सरकार पर आरोप लगाया कि महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के कुछ दिग्गज नेताओं के फोन टैप हुए. अनिल देशमुख जिन दिग्गज नेताओं का जिक्र कर रहे हैं उनमें उद्धव ठाकरे, शरद पवार, सुप्रिया सुले और संजय राउत जैसे नेताओं के नाम हैं. विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी-शिवसेना ने 30 साल का अपना गठबंधन तोड़ा और कांग्रेस-एनसीपी के साथ सरकार बनाने का अपना प्रयास शुरु किया.

शिवसेना के नेता संजय राउत ने दावा किया कि उन्हें पहले से ही इसकी जानकारी थी. उनका दावा है कि बीजेपी के ही कुछ बड़े नेताओं ने मुझे जानकारी दी थी कि फोन पर संभलकर बात करना, तुम्हारा फोन टैप हो रहा है, लेकिन मैंने उनकी परवाह नहीं की. वहीं महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपने कार्यकाल में फोन टैपिंग के आरोपों का खंडन किया है. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार जिस माध्यम से चाहे जांच करा सकती है. मेरे कार्यकाल में गृहमंत्री शिवसेना के थे. इजराइल जाकर भी अगर इस मामले की जांच करानी हो तो कराई जाए.

पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस इजराइल का जिक्र इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने एक अधिकारी को इजराइल भेजा था. सूत्रों के मुताबिक इस अधिकारी ने इजराइल की कंपनी NOS से संपर्क कर उस कंपनी से फोन टैप करने के लिए PEGASUS नाम का सॉफ्टवेयर लिया था. आरोप के मुताबिक PEGASUS नाम का सॉफ्टवेयर साल 2016 में NOS नाम की इजराइली कंपनी ने बनाया था. इस सॉफ्टवेयर के जरिए किसी भी फोन का टेक्स्ट मेसेज, फोन लोकेशन, फोन के पासवर्ड, फोन ट्रैकिंग, व्हाट्सएप, फेसबुक, स्काइप जैसे एप का पूरा डेटा भी हासिल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

गोरखपुर में RSS की 5 दिवसीय बैठक- संघ प्रमुख मोहन भागवत देंगे कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन, गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

अब मॉर्निंग वॉक करिए और फुट एनर्जी से चार्ज हो जाएगा आपका मोबाइल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget