एक्सप्लोरर

Udaipur Murder Case: सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों से उदयपुर हत्याकांड से जुड़ी सामग्री को हटाने के लिए कहा

Udaipur Murder Case: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोशल मीडिया से उदयपुर में हुई नृशंस हत्या से जुड़ी सामग्री को हटाने के लिए कहा है.

Udaipur Murder Case: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक नोटिस में सोशल मीडिया मंचों को उदयपुर में हुई नृशंस हत्या (Udaipur Murder Case) को बढ़ावा देने, महिमामंडित करने या इसे उचित ठहराने वाली सामग्री को हटाने के लिए कहा है. राजस्थान में उदयपुर के निवासी कन्हैया लाल (Kanhaiya Lal) की मंगलवार को रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद ने हत्या कर दी थी. दोनों ने कन्हैया लाल के ‘‘सिर काटने’’ की जिम्मेदारी लेते हुए एक वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया था. 

मंत्रालय का यह नोटिस 29 जून को जारी किया गया. इसमें कहा गया है कि इस नोटिस के माध्यम से आपको तत्काल यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाता है कि सुरक्षा और विश्वास के अपने दायित्व के हिस्से के रूप में आप टैक्सट मैसेज, ऑडियो, वीडियो, फोटो या किसी भी रूप में पोस्ट ऐसी सामग्री को तुरंत हटा दें जो इस हत्या और हत्या को प्रोत्साहित, महिमामंडित उचित ठहराती हों. 

मंत्रालय ने दिया ये आदेश

ऐसी सामग्री को हटाए जाने की जरूरत है ताकि सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी तरह की गड़बड़ी और व्यवधान को रोका जा सके और लोक शांति और सद्भाव को बहाल किया जा सके. नृशंस हत्या का वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया गया था और सोशल मीडिया हैंडल और कई अकाउंट द्वारा हत्या का महिमामंडन करने और उसे जायज ठहराने के कई उदाहरण सामने आए हैं. 

सीएम ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

इस बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कन्हैया लाल के परिवार वालों से मुलाकात की. गहलोत ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. साथ ही उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसी भी धर्म या समुदाय के अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. 

ये भी पढ़ें- 

Internet Suspended: जयपुर, अलवर और दौसा जिले में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सर्विस सस्पेंड, आदेश जारी

Bundi News: मौलाना मुफ्ती नदीम को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, जमानत पर कल सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

National Honour Amendment Bill: राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच पेश हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान पर मिलेगी सजा
राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच पेश हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान पर मिलेगी सजा
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget