एक्सप्लोरर

UCC Issue: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने यूसीसी पर कांग्रेस से रुख साफ करने के लिए कहा, क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे?

Uniform Civil Code Issue: यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बुधवार (5 जुलाई) को मुलाकात की.

UCC Issue: समान नागरिक संहिता को लेकर लॉ कमीशन ने धार्मिक संगठनों और लोगों से विचार मांगे हैं. एक तरफ यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस, टीएमसी और सपा सहित कई विपक्षी पार्टियां इसे लोकसभा चुनाव से जोड़ रही है.

इसी बीच ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बुधवार (5 जुलाई) को मुलाकात की. एआईएमपीएलबी ने यूसीसी को संविधान विरोधी बताते हुए खरगे से इस पर रुख साफ करने की अपील की. एबीपी न्यूज को सूत्रों ने बताया कि इस पर खरगे ने कहा कि हमारी पार्टी मामले पर नजर बनाई हुई है. यूसीसी का ड्राफ्ट सामने आने के बाद ही कांग्रेस अपना अगल कदन तय करेगी. 

लॉ कमीशन को क्या सलाह दी 
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक बोर्ड ने यूसीसी पर अपनी आपत्ति संबंधी दस्तावेज विधि आयोग को भेज चुका है.  विधि आयोग के यूसीसी पर विभिन्न पक्षकारों और हितधारकों को अपनी आपत्तियां दाखिल करने के लिए 14 जुलाई के वक्त को बोर्ड ने  छह महीने तक बढ़ाने की गुजारिश की थी.

बोर्ड ने यूसीसी को लेकर लॉ कमीशन से कहा कि उनका जारी किया गया नोटिस अस्पष्ट और बेहद साधारण सा है. कमीशन इससे पहले भी यूसीसी को लेकर जनमत ले चुका है. उस वक्त वह इसी निष्कर्ष पर पहुंचा था कि यूसीसी आवश्यक नहीं है. ऐसे में आयोग ने अपनी मंशा का कोई ब्लूप्रिंट सामने रखे बगैर फिर से इस पर जनमत मांगा है, जिसका औचित्य नहीं है. 

कांग्रेस ने क्या कहा था?
कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने 15 जून को कहा था कि लॉ कमीशन को यह  याद रखना चाहिए कि देश के हित बीजेपी की राजनीतिक इच्छा से अलग है. उन्होंने कहा कि इसका कोई कारण नहीं मिल रहा कि कमीशन यूसीसी पर अब क्यों विचार कर रहा है.

जयराम रमेश ने दावा किया कि केंद्र सरकार अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने और ध्रुवीकरण के अपने एजेंडे को वैधानिक रुप देने के लिए यूसीसी का मामला उठा रहा है. 

ये भी पढ़ें- Uniform Civil Code Issue: चुनाव से पहले समान नागरिकता संहिता को लेकर हलचल, कांग्रेस और नीतीश कुमार की पार्टी ने बता दिया अपना रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी वफादारी पर सवाल उठाया गया', बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने क्यों छोड़ा ममता बनर्जी का साथ? खुद दिया जवाब
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाया गया', बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने क्यों छोड़ा ममता बनर्जी का साथ? खुद दिया जवाब
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए, यूजर्स ने किया रिएक्ट
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए
Re NEET 2026 OMR Sheet और फाइनल आंसर की जल्द होगी जारी, कब आएगा रिजल्ट और कैसे करें डाउनलोड?
Re NEET 2026 OMR Sheet और फाइनल आंसर की जल्द होगी जारी, कब आएगा रिजल्ट और कैसे करें डाउनलोड?
Embed widget