एक्सप्लोरर

यूएई ने ISIS समर्थक होने के शक में एक कश्मीरी इंजीनियर को भारत वापस भेजा

पुलिस ने बताया कि जरगर एक इंजीनियर है. वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था और सीरिया में आईएसआईएस की गतिविधियों की सराहना भी कर रहा था.

श्रीनगर: संयुक्त अरब अमीरात ने एक कश्मीरी को प्रतिबंधित आतंकवादी समूह आईएसआईएस का समर्थक होने के संदेह में भारत वापस भेज दिया है. अधिकारियों ने बताया कि 36 साल के इरफान अहमद जरगर श्रीनगर के चट्टाबल इलाके का निवासी है. उसे 14 अगस्त को अमीरात से वापस भेज दिया गया था. राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी सहित कई सुरक्षा एजेंसियों ने उससे पूछताछ की. जरगर को अब जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले कर दिया गया है जो उससे पूछताछ कर रही है. बहरहाल, राज्य में उसके खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं है.

पुलिस ने बताया कि जरगर एक इंजीनियर है. वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था और सीरिया में आईएसआईएस की गतिविधियों की सराहना भी कर रहा था. जांस एजेंसी एनआईए ने राज्य पुलिस के हवाले करने से पहले जरगर से दो दिन तक पूछताछ की थी. उन्होंने बताया कि जरगर को दुबई में 28 अप्रैल को अधिकारियों ने उस समय हिरासत में लिया था जब वह ओमान से खाड़ी देश में घुस रहा था.

दुबई के अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर उसकी गतिविधियों को लेकर विशेषकर सीरिया और इराक में आईएसआईएस की गतिविधियों की उसकी सराहना को लेकर गहन पूछताछ की. दुबई के अधिकारी त्रशारजाह में उसके अपार्टमेंट की तलाशी लेने के बाद उसे एक अज्ञात जगह पर ले गए. उसे 14 अगस्त को भारत भेज दिया.

उसके एक रिश्तेदार ने ट्विटर पर मदद की गुहार लगाते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से संपर्क किया था. मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया था और दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी.

बहरहाल, दुबई अधिकारियों ने अपनी जांच पूरी होने तक ऐसी किसी भी अर्जी को मानने से इंकार कर दिया था. आतंकवादी समूह का समर्थक होने का हवाला देकर देश वापस भेजे जाने वाला जरगर तीसरा कश्मीरी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Crime: हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget