चलते ऑटो का टायर बदलने का वीडियो वायरल, लोग बोले- ये जेम्स बॉन्ड स्टाइल है
एक मिनट के इस खतरनाक वीडियो में ऑटो रिक्शा दो पहियों पर चलाया जा रहा है. बिजनेस टाइकून हर्ष गोयनका ने कैप्शन के साथ लिखा, ''मैंने बहुत सारे टायर बदलते हुए देखे हैं.....लेकिन यह जेम्स बॉन्ड स्टाइल है!"

नई दिल्ली: ऑटो रिक्शा के टायर बदलने के एक अनोखे तरीके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस एक मिनट की क्लिप को जिसे लगभग 65 हजार बार देखा जा चुका है, बिजनेस टाइकून हर्ष गोयनका ने शेयर किया है. गोयनका ने कैप्शन के साथ लिखा, ''मैंने बहुत सारे टायर बदलते हुए देखे हैं.....लेकिन यह जेम्स बॉन्ड स्टाइल है!"
एक मिनट के इस खतरनाक वीडियो में ऑटो रिक्शा दो पहियों पर चलाया जा रहा है. एक आदमी जो यात्री सीट पर बैठा हुआ है वह तीसरे टायर को बदलने का प्रयास करता है. थोड़ी देर बाद वह टायर को निकाल लेता है. इसके बाद एक दूसरा व्यक्ति दूसरे ऑटो रिक्शा में आता है और उसे नया टायर देता है. इस प्रक्रिया के दौरान वाहन कहीं भी धीमा या बंद नहीं होता है.
I’ve seen a lot of tyres being changed.......but this one is James Bond style ! pic.twitter.com/jhKGqVydiS
— Harsh Goenka (@hvgoenka) September 22, 2019
सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोग इसे देखकर काफी खुश हो रहे हैं. कुछ ने यह भी महसूस किया कि स्टंट बेहद 'खतरनाक' था.
यह भी पढ़ें-
पीएम मोदी से मुलाकात में ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- इस्लामिक कट्टरपंथ और आतंकवाद से निपट लेंगे मोदी
UN हेडक्वार्टर को भारत का तोहफा, पीएम मोदी ने किया महात्मा गांधी सोलर पार्क का उद्घाटन






















