एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: कश्मीर में आतंकियों का सफाया जारी, कुपवाड़ा और कुलगाम में एनकाउंटर, अब तक 4 आतंकी ढेर

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के दो इलाकों में आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी है. इसमें अब तक चार आतंकी मारे गए हैं.

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम (Kulgam) के डी.एच. पोरा इलाके में आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ (Encounter) जारी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि पुलिस और सेना संयुक्त रूप से ऑपरेशन में लगे हैं. कुलगाम में अब तक दो आतंकी ढेर किए गए हैं. मारे गए आतंकवादियों की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के श्रीनगर निवासी हारिस शरीफ और कुलगाम के जाकिर पद्दर के रूप में हुई है. इसके अलावा कुपवाड़ा (Kupwara) पुलिस ने लोलाब इलाके में सेना के साथ एक संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया.

अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आतंकवादी शौकत अहमद शेख से मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों द्वारा कुपवाड़ा के लोलाब क्षेत्र में अभियान शुरू किया गया, जिसके बाद मुठभेड़ छिड़ गई. कश्मीर पुलिस ने ट्वीट किया कि विभिन्न स्थानों की तलाशी के दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलाईं, जिस पर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आतंकवादी भी फंस गया. अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में मुठभेड़ अभी जारी है. 

आतंकवादी की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के रूप में हुई

पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार के मुताबिक, मारे गए आतंकवादियों में एक की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के रूप में हुई है, जो प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादी के साथ-साथ दो-तीन और आतंकवादी इस मौजूदा मुठभेड़ में फंसे हुए हैं. अभी मुठभेड़ चल रही है. 

घाटी में लगातार चल रहे एनकाउंटर

तीन दिन पहले भी सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया था. सुरक्षाबलों ने अनंतनाग (Anantnag) जिले के हंगलगुंड इलाके में मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर किया था. आईजीपी विजय कुमार ने बताया था कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान हिज्बुल मुजाहिद्दीन के जुनैद और बासित भट के रूप में हुई. आतंकी बासित अनंतनाग में पिछले साल हुई बीजेपी के सरपंच रसूल डार, उनकी पत्नी और एक पंच की हत्या में शामिल थे. इससे ठीक पहले कुलगाम के मिशीपुरा इलाके में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया था. सुरक्षाबलों ने मंगलवार को कुलगाम के मिशीपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आतंकवाद रोधी अभियान शुरू किया था.

अब तक सैकड़ों आतंकियों को किया ढेर

वहीं बुधवार को शोपियां जिले के कांजिउलर में सुरक्षाबलों (Security Forces) के साथ हुई मुठभेड़ (Encounter) में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के दो आतंकवादी मारे गए थे, जिनमें से बैंक प्रबंधक की हुई हत्या में शामिल था. बता दें कि, सुरक्षाबलों ने घाटी में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन ऑलआउट (Operation Allout) चलाया हुआ है, जिसके तहत अब तक सैकड़ों आतंकियों को ठिकाने लगाया जा चुका है.

ये भी पढ़ें- 

Maharashtra SSC Result 2022: 50 साल की उम्र में सफाई कर्मचारी ने पास की 10वीं की परीक्षा, इतने प्रतिशत अंकों से सफलता की हासिल 

Agnipath Scheme: अग्निपथ स्कीम नहीं होगी वापस, प्रोटेस्ट करने वालों को मौका नहीं, जानिए तीनों सेनाओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget