एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों की साजिश नाकाम, दो IED बरामद

Jammu Kashmir News: सुरक्षाबलों ने कुलगाम जिले के फ्रिसल इलाके में आईईडी बरामद किए. बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाकर इन्हें डिफ्यूज किया गया.

IED Found In Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने शनिवार (26 नवंबर) को दो आईईडी (IED) बरामद करने के बाद डिफ्यूज किए हैं. पुलिस ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के फ्रिसल इलाके से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस बरामद किए थे जिसके बाद बड़ा हादसा टल गया है. एसएसपी कुलगाम ने पुष्टि करते हुए कहा कि आज फ्रिसल इलाके में सुरक्षा बलों को दो आईईडी के बारे में पता चला और आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया.

पिछले 24 घंटों में सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के जिलों में तीन आईईडी का पता लगाया है. पुलिस ने कहा कि दो आईईडी- एक टाइमर और दूसरा स्टिकी बम- कुलगाम के फ्रिसल इलाके में पाए गए. बाद में दोनों आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी चल रही है. 

बीते दिन भी मिला था आईईडी

इससे पहले शुक्रवार (26 नवंबर) शाम को पुलिस ने बताया था कि इमाम साहब शोपियां में पुलिस और सेना की 44 आरआर यूनिट ने आईईडी बरामद किया गया था, जिसे एक कुकर में रखा गया था. एक पुलिस अधिकारी ने कहा था कि आईईडी का समय पर पता चलने से एक बड़ा हादसा टल गया. आईईडी का पता चलने के तुरंत बाद क्षेत्र को घेर लिया गया और बम निरोधक दस्ते ने बाद में नियंत्रित विस्फोट में आईईडी को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया. पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है.

बस में भी मिला था आईईडी

इसके अलावा जम्मू-श्रीनगर (Jammu Kashmir) के रामबन जिले में भी शुक्रवार को एक आईईडी मिला था. अधिकारियों ने कहा था कि पुलिस ने शुक्रवार को रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग 20 यात्रियों को ले जा रही एक मिनी बस में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया. उन्होंने कहा कि हमें सूचना मिली थी जिसके बाद बस को नाशरी चौकी पर रोका गया. बस की पिछली सीट पर एक कंटेनर में रखा आईईडी बम निरोधक दस्ते को मिला. इस आईईडी में किस सामग्री का इस्तेमाल किया गया था, इसकी जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- 

Jammu Kashmir: पाकिस्तान से आए ड्रोन ने 5 लाख रुपये के साथ गिराए IED और हथियार, सांबा में पुलिस ने किया जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget