एक्सप्लोरर

PAK ने फिर की 'ना'पाक हरकत, LoC के पास ड्रोन से गिराए IED, सुरक्षाबलों ने नाकाम की साजिश

पाक‍िस्‍तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. एक द‍िन पहले सेना के जवानों ने जहां अखनूर सेक्‍टर में एक आतंकवादी को मारकर घुसपैठ नाकाम की थी. वहीं, रव‍िवार (24 द‍िसंबर) को बड़ी साज‍िश व‍िफल की.

Two Drone-dropped Packets Seized Near LoC: जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास रविवार (24 द‍िसंबर) को सेना और पुलिस के एक ज्‍वाइंट ऑपरेशन के दौरान ड्रोन से गिराये गये बैटरी चलित 6 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), एक पिस्तौल और कुछ नकदी के 2 पैकेट जब्त किये गये हैं. एक अधिकारियों ने यह जानकारी दी. 

उन्होंने बताया कि समय पर पैकेट की बरामदगी से भारत में आतंकियों के बड़े हमले की साजिश को विफल कर दिया गया है. माना जा रहा है कि ये पैकेट पाकिस्तान की तरफ से ग‍िराये गये थे.

बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब सात बजकर 50 मिनट पर खौर क्षेत्र के चन्नी दीवानो गांव में एक खुले मैदान में ये पैकेट देखे गये थे. सेना और पुलिस ने तुरंत एक संयुक्त अभियान चलाया और बम निरोधक दस्ते की मदद से पैकेट खोले गये.

इसमें से आईईडी, 9 एमएम की इटली निर्मित एक पिस्तौल, तीन मैगजीन, 30 कारतूस, एक हथगोला और 35,000 रुपये बरामद किये गये. इससे एक दिन पहले सेना के जवानों ने इसी सेक्टर में एक आतंकवादी को मार गिराकर घुसपैठ की कोशिश को विफल किया था. 

बारामूला में रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर हत्या 

वहीं, जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में रव‍िवार को एक रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. संदिग्ध आतंकी गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए. आतंकियों ने मस्जिद पर भी गोलीबारी की है. जम्‍मू-कश्‍मीर में पिछले कुछ दिनों से आतंकियों की कायरना हरकत लगातार बढ़ती जा रही है. पूंछ में सेना के वाहन पर छिपकर हमला करने के बाद अब रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों को निशाना बनाने की हरकत की जा रही है.   

यह भी पढ़ें: आज हुए लोकसभा चुनाव तो I.N.D.I.A. या NDA में कौन मारेगा बाजी? जानें यूपी-बिहार समेत इन 5 राज्यों की जनता क्या बोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget