एक्सप्लोरर

दाऊद इब्राहिम की हवेली पर बोली लगाएंगे दिल्ली के दो वकील

इस हवेली का रिजर्व प्राइस 535800 रुपए रखा गया है. जो लोग संपत्तियों की नीलामी में बोली लगाना चाहते हैं उनकी खातिर संपत्तियों का मुआयना रखा गया है.

मुंबई: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्तियां फिर एक बार नीलाम की जा रही हैं. इस बार लिस्ट में एक ऐसी संपत्ति शामिल है जिसका दाऊद के साथ भावनात्मक लगाव रहा है, जहां दाऊद ने अपना लड़कपन बिताया. ये संपत्ति उसकी पुश्तैनी हवेली है जो कि रत्नागिरी के मुमका गांव में है. इस हवेली को हासिल करने के लिए दिल्ली के दो वकील बोली लगाने वाले हैं.

आज ये हवेली एक खंडहर में तब्दील हो गई है लेकिन अब से करीब चार दशक पहले तक दाऊद इब्राहिम का परिवार इसमें रहा करता था. दाऊद के पिता इब्राहिम कासकर की जब मुंबई पुलिस में नौकरी लग गई तो वे मुंबई कि पाकमोडिया स्ट्रीट में अपने परिवार के साथ बस गए. दाऊद भी इस वजह से मुंबई चला गया और वहां उसने अपराध जगत में अपना करियर बनाया.

परिवार के बाकी सदस्यों के मुंबई चले जाने के बाद भी कई सालों तक यहां दाऊद की चार बहनों में से एक रहा करती थी. उसकी मृत्यु के बाद से ये हवेली सुनसान पड़ी है और अब एक डरावने खंडहर में तब्दील हो गई है. केन्द्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने दाऊद के स्मगलिंग के आरोपों में भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद उसकी कई संपत्तियों को जब्त कर लिया था जिनमें से एक ये हवेली भी है.

10 नवंबर तारीख को साफेमा कानून के तहत दाऊद इब्राहिम और तस्कर इकबाल मिर्ची कि करीब डेढ़ दर्जन संपत्तियों की नीलामी होनी है. उनमें सबसे बड़ी संपत्तियों में से एक यह हवेली है. 27 गुनठा ज़मीन में फैली इस हवेली का रिजर्व प्राइस 535800 रुपए रखा गया है. बोली लगाने वालों को 135000 रुपए का बयान देना होगा. जो लोग संपत्तियों की नीलामी में बोली लगाना चाहते हैं उनकी खातिर संपत्तियों का मुआयना रखा गया है.

इसका मुआयना करने के लिए दिल्ली के वकील और पूर्व शिवसैनिक अजय श्रीवास्तव दाऊद के गांव मुंबई पहुंचे. अजय श्रीवास्तव वही वकील हैं जो पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए कई साल पहले दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान की पिच खोद चुके हैं. साल 2001 में जब दाऊद की संपत्तियों की नीलामी हुई थी तो इन्होंने मुंबई के नागपाड़ा इलाके में दाऊद की दो दुकानों को खरीद लिया था.

अजय श्रीवास्तव का कहना है कि उन्होंने दाऊद की संपत्ति पर बोली इसलिए लगाई ताकि लोगों के बीच यह संदेश जा सके कि वह एक भगोड़ा है और उससे डरने की जरूरत नहीं है. उनका कहना है कि अगर वे नीलामी जीत जाते हैं तो इस हवेली को गिरा कर वहां सनातन शिक्षा का केंद्र बनाएंगे.

अजय श्रीवास्तव के अलावा दिल्ली के एक और वकील भूपेंद्र भारद्वाज भी दाऊद की हवेली में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. वे भी हवेली का मुआयना करने गांव पहुंचे. भारद्वाज का कहना है कि वह भी इस हवेली और दाऊद की दूसरी संपत्तियों पर बोली लगाएंगे. अगर हवेली उन्हें मिल जाती है तो वे यहां आतंकवाद के खिलाफ लड़ने वाली एक संस्था का कार्यालय खोलेंगे.

मेट्रो कारशेड के मुद्दे पर महाराष्ट्र और केंद्र सरकार आमने-सामने, जानें अब क्या हुआ? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
IRCTC New Website : अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget