एक्सप्लोरर

कोरोना से लड़ाई के बीच अरविंद केजरीवाल और गौतम गंभीर के बीच हुई ट्विटर वॉर

कोरोना से लड़ाई के बीच अरविंद केजरीवाल और गौतम गंभीर के बीच ट्विटर वॉर शुरू हो गई है.तीन अप्रैल को दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से एक लाख PPE किट की मांग की थी.

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना से जंग के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आवश्यक PPE किट, टेस्टिंग किट और वेंटिलेटर को लेकर दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार में तनाव की खबरों के बीच आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर के बीच ट्विटर पर भी जंग देखने को मिली.

दरअसल पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने अपनी सांसद निधि से दिल्ली सरकार को 50 लाख रूपए और देने के लिए पत्र लिखा. इससे पहले गौतम गंभीर अपनी सांसद निधि से 50 लाख रुपए दिल्ली सरकार को दे चुके हैं. यानि अब तक कुल 1 करोड़ रुपए की राशि गंभीर ने दिल्ली सरकार को दी है.

इसी पत्र को ट्वीट करते हुए गौतम गंभीर ने ट्विटर और लिखा कि, "अरविंद केजरीवाल और उनके डिप्टी सीएम कहते हैं कि फंड की जरूरत है लेकिन अपने अहंकार के चलते उन्होंने मेरी सांसद निधि से पहले 50 लाख रुपए नहीं लिए. मैं 50 लाख रूपए और देता हूं ताकि किसी मासूम को कष्ट ना हो. मुझे उम्मीद है कि एक करोड़ रुपए से PPE किट और मास्क की तत्काल जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा."

इस ट्वीट के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने गौतम गंभीर को ट्विटर पर लिखा है, "आपके प्रस्ताव के लिए धन्यवाद. समस्या पैसे की नहीं बल्कि PPE किट की उपलब्धता की है. अगर आप कहीं से वो हमें फौरन दिला सकें तो हम आपके आभारी रहेंगे. दिल्ली सरकार उन्हें खरीद लेगी."

गौरतलब है कि 3 अप्रैल को दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से एक लाख PPE किट, 50 हजार कोविड-19 टेस्टिंग किट और 200 वेंटिलेटर की मांग की थी. साथ ही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर दिल्ली के लिए भी आपदा फंड की मांग की थी.

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा था कि केंद्र ने राज्यों को कोरोना से लड़ने के लिए, आपदा फंड से 17 हज़ार करोड़ जारी किए लेकिन दिल्ली को इसमें एक रुपया भी नहीं दिया. इस समय पूरे देश को एक होकर लड़ना चाहिए. इस तरह का भेदभाव दुर्भाग्यपूर्ण है.

ये भी पढ़ें- 

सबसे बडे़ आर्थिक संकट के दौर में भारत, सरकार को जानकारों, विपक्ष से मदद लेनी चाहिए- रघुराम राजन

कोरोना वायरस: IMF ने कहा- दुनिया इस वक्त 2008 की मंदी से भी बड़े वित्तीय संकट में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget