एक्सप्लोरर

क्या AAP में ड्रामे के लिए है स्पेशल कोर्स? स्वाति मालीवाल के घसीटे जाने का वीडियो शेयर कर बोले यूजर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ट्रेंड कर रहीं हैं. यूजर्स उनके छेड़छाड़ के वीडियो को शेयर कर मालीवाल पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं.

Swati Maliwal Harassment Video: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ हुई कथित छेड़छाड़ की घटना का वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया है. एक तरफ स्वाति मालीवाल का कहना है कि वो देर रात महिला सुरक्षा के हालात का जायजा ले रहीं थीं और उसी दौरान उनको घसीटा गया. दूसरी तरफ उनके इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स सवाल उठा रहे हैं. ट्विटर पर #Swatimaliwal भी ट्रेंड करने लगा है.

विजय पटेल नाम के ब्लू टिक यूजर ने वीडियो को शेयर कर आम आदमी पार्टी और स्वाति मालीवाल पर कटाक्ष किया है. उन्होंने लिखा- "क्या आप में ड्रामे के लिए कोई स्पेशल कोर्स है?" इस वीडियो को अभी तक 14 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. विजय पटेल के वीडियो पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, "हाथ स्वाति ने खुद कार में डाला और उसे घसीटा नहीं गया... जबरन कार की चाबी निकालने को हाथ डालती हैं, कार वाला तो डर कर गाड़ी भगाएगा ही. #shameonswatimaliwal." वहीं एक यूजर ने कहा, "आप  सिर्फ ड्राम कर सकती है और कुछ नहीं."

'स्वाति मालीवाल ने खुद पर हमला करवाया'

मेघ अपडेट्स नाम के यूजर ने वीडियो को शेयर कर लिखा, "आप नेता और महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने खुद पर हमला करवाया और फिर दिल्ली पुलिस और एलजी पर आरोप लगाया." ट्विटर यूजर Deepika Narayan ने वीडियो शेयर कर कहा, "स्वाति मालीवाल ने खुद चाबी निकालने के लिए हाथ कार में डाला... उनको घसीटा नहीं गया, वो खुद ही ड्राइवर की साइड पर जाती हैं."

स्वाति मालीवाल ने वीडियो पर क्या कहा?

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने ट्वीट किया, "कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात Inspect कर रही थी. एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा. भगवान ने जान बचाई. अगर दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए."

पुलिस ने क्या एक्शन लिया?

दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना पर गंभीरता से संज्ञान लिया. पुलिस ने बताया कि स्वाति मालीवाल ने कॉल किया था और 22 मिनट के अंदर ही हमने गाड़ी और उसके चालक को पकड़ लिया था. पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कहा आगामी जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- WATCH: DCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना का वीडियो आया सामने, लौटकर दूसरी बार आया आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
राहुल गांधी का बड़ा आरोप, 'रामलीला मैदान आने से रोकने की कोशिश कर रहे अमित शाह'
राहुल गांधी का बड़ा आरोप, 'रामलीला मैदान आने से रोकने की कोशिश कर रहे अमित शाह'
India Bloc Mock Parliament Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, 'राहुल बोले- हर पीड़ित रैली में होना चाहता है शामिल'
Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, 'राहुल बोले- हर पीड़ित रैली में होना चाहता है शामिल'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget