एक्सप्लोरर

CBSE पेपर लीक: ट्विटर पर लोगों ने निकाला गुस्सा, कांग्रेस बोली, यह तो 'लीकिंग सरकार' है

वकील और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने सवाल किया कि व्यापमं, एम्स, एसएससी और अब सीबीएसई परीक्षा व्हाट्सएप्प के जरिये लीक हो रहा है. भारत में क्या कोई परीक्षा या चयन सुरक्षित और घोटाला रहित रह गया है?

नई दिल्ली: पेपर लीक की खबरों के बीच सीबीएसई द्वारा 12 वीं कक्षा के अर्थशास्त्र एवं दसवीं कक्षा के गणित पेपर की दोबारा परीक्षा की घोषणा के बाद लोगों ने ट्विटर के जरिये अपनी झल्लाहट और गुस्से का इजहार किया. दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख अजय माकन ने ट्वीट कर कहा कि हालिया घटनाक्रम से उनके बेटे सहित लाखों छात्रों को निराशा हुई है.

उन्होंने ट्वीट किया, ''मेरे बेटे ओजस्वी ने आज आयोजित सीबीएसई की कक्षा दस के गणित के पेपर के लिए वास्तव में काफी पढ़ाई की थी. परीक्षा खत्म होने की उसकी खुशी ज्यादा देर नहीं ठहर सकी. गणित का पर्चा लीक होने से वह काफी निराश है और यह #लीकिंग सरकार फिर से परीक्षा कराएगी. मुझे उसके और लाखों अन्य छात्रों के लिए बुरा लग रहा है.''

वकील और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने सवाल किया कि क्या भारत में कोई परीक्षा या नियुक्ति प्रक्रिया ‘घोटाले से मुक्त’ है.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘#व्यापमं, एम्स, #एसएससी और अब #सीबीएसई परीक्षा व्हाट्सएप्प के जरिये लीक हो रहा है. भारत में क्या कोई परीक्षा या चयन सुरक्षित और घोटाला रहित रह गया है? हमारे प्रधानमंत्री के एप्प के हमारी निजी जानकारी अमेरिकी कंपनी से साझा किये जाने के बावजूद सरकार हमसे कह रही है कि आधार डेटा मजबूत वॉल के जरिये सुरक्षित हैं! अतुलनीय!’’

कक्षा दस के छात्र प्रणव वीजू ने कहा कि वह लीक से जुड़ी खबरों को पढ़कर ‘हैरान’ हैं. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज मैं सीबीएसई की कक्षा दस के गणित का पेपर खत्म कर खुशी के साथ घर लौटा लेकिन पेपर लीक की खबर सुनकर हैरान रह गया और अब हमें फिर से अपने पेपर लिखने होंगे. मुझे बिल्कुल समझ नहीं आ रहा है कि हमारे अधिकारी क्या कर रहे हैं.’’

छात्र कार्यकर्ता शेहला राशिद ने छात्रों के प्रति एकजुटता जाहिर की है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर निशाना साधते कहा कि इसका नाम बदलकर ‘पेपर लीक सरकार’ कर देना चाहिए.

CBSE पेपर लीक: जल्द होगा नई तारीखों का एलान, पुलिस ने अब तक 25 से की पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
Delhi CJP Protest Live: नहीं माने तो हिरासत में लिए जा सकते हैं अभिजीत दीपके? कार्रवाई को तैयार दिल्ली पुलिस
LIVE: नहीं माने तो हिरासत में लिए जा सकते हैं अभिजीत दीपके? कार्रवाई को तैयार दिल्ली पुलिस
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका
ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget