एक्सप्लोरर

फरीदाबादः BSP के कार्यकर्ता सम्मलेन में जमकर चली लाठियां, महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की मौजूदगी में हुआ हंगामा

फरीदाबाद में हुए बीएसपी कार्यकर्ता सम्मेलन में आज हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बांटी गई पृथला विधानसभा सीट की टिकट पर कुछ कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई और जमकर पार्टी के खिलाफ नारे लगाना शुरू कर दिया.

नई दिल्लीः फरीदाबाद में आज बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में जमकर लाठियां चलीं. कुछ कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के सामने ही पृथला विधानसभा से घोषित पार्टी उम्मीदवार का विरोध शुरू कर दिया जिसे शांत कराने के लिए पार्टी के ही कार्यकर्ताओं ने लाठियों का सहारा लिया. मौके की नजाकत देखते हुए बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा मंच के पिछले दरवाजे से निकल गए. यही नहीं मौके पर पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार भी सम्मेलन छोड़ गए.

फरीदाबाद में हुए बीएसपी कार्यकर्ता सम्मेलन में आज हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बांटी गई पृथला विधानसभा सीट की टिकट पर कुछ कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई और जमकर पार्टी के खिलाफ नारे लगाना शुरू कर दिया. इसके बाद वहां लाठियां चल गईं जिससे कार्यकर्ताओं का दूसरा वर्ग खफा हो गया और फिर लाठी-डंडों से विरोध शांत करने की कोशिश की गई. पार्टी प्रत्याशी का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं के मुताबिक उनके क्षेत्र से लंबे समय से मेहनत कर रहे कार्यकर्ता को टिकट मिलना चाहिए था लेकिन गुडगांव से चलकर आए पंडित सुरेंद्र वशिष्ठ को, जो एक महीने पहले ही पार्टी में आए थे उसे उम्मीदवार बना दिया

बीएसपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बहुजन समाज पार्टी में पैसे का खेल चल रहा है जिसकी वजह से बाहरी उम्मीदवार को मैदान में उतारा गया है. इसे पृथला विधानसभा क्षेत्र की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी और चुनावों में इसका नतीजा बहुजन समाज पार्टी को देगी.

पार्टी के कार्यकर्ता संजय शर्मा ने कहा कि बाहरी कैंडिडेट को टिकट दे दिया गया है और पृथला विधानसभा क्षेत्र से आए विरोधी-टिकट बेची गई है. बीएसपी का ये कार्यकर्ता सम्मेलन बल्लभगढ़ के अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया था.

ये भी पढ़ें

दिल्लीः मोदी सरकार ने मानी किसानों की 5 मांगें, फिलहाल खत्म हुआ प्रदर्शन

मिलान के बाद 99.99% से ज्यादा वीवीपैट और ईवीएम के नतीजे पाए गए एक समान- चुनाव आयोग

Maharashtra Assembly Election Opinion Poll: जानें- महाराष्ट्र में सीएम की पसंद कौन ?

ओपिनियन पोल के नतीजों से गदगद मनोहर लाल खट्टर बोले- अनाड़ी कहने वाले अब राजनीति का खिलाड़ी कहते हैं

Assembly Election 2019 Opinion Poll: महाराष्ट्र, हरियाणा में जबरदस्त जीत के साथ सत्ता में लौटेगी बीजेपी, पानी और बेरोजगारी है चुनावी मुद्दा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CJI पर आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर केरल कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस, '7 दिन में जवाब दें वरना...'
CJI पर आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर केरल कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस, '7 दिन में जवाब दें वरना...'
Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget