ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी पर शिवसेना और सिख कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, लुधियाना में तनाव
ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी के दिन पंजाब के लुधियाना शहर में तनाव बढ़ गया. इसकी शुरुआत कुछ पोस्टर फाड़े जाने के बाद हुई. इसके बाद दोनों ही पक्षों के कार्यकर्ता उग्र हो गए. बाद में पुलिस ने मोर्चा संभाला. अभी स्थिति नियंत्रण में है.

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में शिवसेना और सिख कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओं के बीच गुरुवार को तनाव पैदा हो गया. यहां कुछ पोस्टर फाड़े जाने के बाद दोनों ही पक्षों के कार्यकर्ता अपना आपा खो बैठे और इसके बाद शहर में तनाव बढ़ गया. पुलिस घटना पर नजर बनाए हुई है और अभी यहां हालात नियंत्रण में है.
खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह के समर्थन में नारेबाजी का आरोप
शिवसेना नेता राजीव टंडन ने आरोप लगाया कि कुछ सिख कार्यकर्ताओं ने पार्टी द्वारा चौरा बाजार के घास मंडी चौक पर लगाए गए पोस्टरों को फाड़ दिया. उन्होंने दावा किया कि इन कार्यकर्ताओं ने ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ की बरसी पर खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह के समर्थन में नारेबाजी की.शिवसेना कार्यकर्ताओं की मांग
पुलिस ने बताया कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने खालिस्तान विरोधी नारे लगाए और पोस्टर फाड़ने वालों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है.बंगाल चुनाव में टीएमसी के लिए काम करेंगे प्रशांत किशोर, कोलकाता में ममता बनर्जी से हुई मुलाकात
पूर्व पीएम वाजपेयी के घर में रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा की आवास समिति ने आवंटित किया बंगलाजम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकियों ने जवान अहमद बेग की गोली मारकर हत्या की, ईद की छुट्टी पर घर आए थे
53 साल बाद रिटायर होंगे IT क्षेत्र के महारथी अजीम प्रेमजी, अब बेटे रिशद संभालेंगे कमान






















