एक्सप्लोरर

Tunnel Accident: पीएम मोदी ने किया सीएम धामी को फोन, सुरंग दुर्घटना बचाव अभियान पर जानिए क्या हुई बात

Tunnel Accident Rescue Operation: उत्तराखंड सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के अभियान का 14 वां दिन है.एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर अपडेट लिया है.

Tunnel Accident Rescue Operation Continued: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चल रहा है. आज शनिवार को अभियान का 14वां दिन है. हालांकि एक भी मजदूर को अभी तक बाहर निकालने का रास्ता सुनिश्चित नहीं हो पाया है.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौके पर जमे हुए हैं और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बचाव अभियान पर रोज ही अपडेट ले रहे हैं. शनिवार को ही PM मोदी ने मुख्यमंत्री को फोन कर  अभियान के चल रहे आखिरी चरण में तैयारियों और समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली है.

मुख्यमंत्री ने बताया क्या हुई बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोन कॉल के बारे में खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि PM मोदी को बचाव अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है. धामी ने श्रमिकों को जल्द ही सकुशल बाहर निकालने में सफल होने का दावा किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत की जानकारी शेयर करते हुए उत्तराखंड के मूख्यमंत्री धामी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया है. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल में फंसे श्रमिकों को लेकर बेहद संवेदनशील हैं. प्रधानमंत्री प्रतिदिन श्रमिकों का कुशलक्षेम एवं सुरंग में जारी राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी ले रहे हैं."

धामी ने आगे बताया, केंद्रीय एजेंसियां, प्रदेश प्रशासन एवं अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों की टीमें सारे विकल्पों पर कार्य कर रही हैं, हम शीघ्र ही श्रमिक भाइयों को सकुशल बाहर निकालने में सफल होंगे.

हाथ से ड्रिलिंग की तैयार

आपको बता दें कि बचाव अभियान के दौरान ड्रिलिंग के लिए इस्तेमाल हो रही यूएस मेड ऑगर मशीन की राह में बार-बार आ रही बाधाओं के कारण अब खास तैयारी हो रही है. अभियान में जुटे लोग अब पारम्परिक तरीके से हाथ से ही ड्रिलिंग करने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं. न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी इसके लिए हथौड़ा, साबल, गैस कटर जैसे सामान्य टूल लेकर उस पाइप में प्रवेश करेंगे, जिससे मजदूरों को बाहर निकाला जाता है. अंदर फंसे मजदूरों को पाइप के जरिए हेल्दी फूड सप्लाई किया जा रहा है जिसकी वजह से वे शारीरिक तौर पर स्वस्थ बने हुए हैं. उनकी मानसिक सेहत की बेहतरी के लिए भी चिकित्सकों की टीम लगातार उनसे बात कर रही है.

ये भी पढ़ें : Tunnel Accident: अब हथौड़े से सुरंग की दीवार तोड़ेंगे बचाव दल, रेस्क्यू ऑपरेशन में बार-बार बाधा के बाद बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget