एक्सप्लोरर

Tunisha Case: ब्लड सैंपल-कपड़ों की होगी फॉरेंसिक जांच, आज ही भेजे जाएंगे लैब, खुलासे की उम्मीद | 10 बड़े अपडेट

Tunisha suicide case: तुनिषा सुसाइड केस में आरोपी शीजान से पुलिस पूछताछ कर रही है. शीजान ने बताया कि तुनिषा पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी.

Tunisha Sharma Death: तुनिषा सुसाइड केस को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है. आज ही तुनिषा के ब्लड सैंपल, ऑर्नामेंट्स और उनके कपड़ों को फॉरेंसिक जांच के लिए कालीना फॉरेंसिक लैब में भेजा जाएगा. साथ ही उनकी डेड बॉडी को आज जेजे अस्पताल से मीरा रोड की मोर्चरी में शिफ्ट किया जाना है.

परिवार के मुताबिक तुनिषा शर्मा का कल (27 दिसंबर) को अंतिम संस्कार होना है. पार्थिव शरीर आज ही उनके परिवार वालो को सौंपा जाएगा. तुनिषा के मामा से इस बात की जानकारी मिली है. उन्होंने जेजे अस्पताल जाते वक्त इस बात का खुलासा किया. 

तुनिषा सुसाइड केस में 10 बड़े अपडेट 

  • आरोपी शीजान ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि तुनिषा ने इससे पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी. उस समय शीजान ने उसे बचा लिया था. इसके बाद शीजान ने तुनिषा की मां से उसका ख़ास ध्यान रखने के लिए कहा था. वहीं, तुनिषा के परिवार वाले शीजान पर एक साथ कई लड़कियों से संबंध रखने और धोखा देने का आरोप लगा रहे है.
  • शीजान ने पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने तुनिषा से श्रद्धा मर्डर केस के बाद ब्रेकअप किया था. क्योंकि वह इस हादसे से बाद से काफी टेंशन में थे. श्रद्धा हत्या मामले के बाद देश में जो चर्चा सोशल मीडिया, टीवी और सड़क पर सुनाई दे रही थी, उससे वो चिंता में थे. 
  • इस पर अब राजनीति भी अपने चरम पर है. एक तरफ बीजेपी इस मामले को लव जिहाद से जोड़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी लगातार इस मामले से हिंदू-मुस्लिम की राजनीति चमकाना चाहती है. महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने भी कहा कि इसे लव जिहाद से जोड़ना गलत है. 
  • तुनिषा शर्मा की मां वनिता शर्मा ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि 23 दिसंबर को घटना से एक दिन पहले वो खुद ही सेट पर गई थी. उसने कहा था कि उसके दिल में एक बात है जो आप को बतानी है, उसे शीजान चाहिए. वह चाहती है कि शीजान उसकी जिंदगी में लौट आए, लेकिन वो सुनने को तैयार नहीं है.
  • शीजान ने पुलिस को शुरुआती तौर पर जो बयान दिया है उसमें इस बात का खुलासा हुआ है कि दोनों ही कलाकार एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे, ये बात सच है.   तुनिषा और शीजान दोनों का धर्म अलग था और उम्र में बड़ा अंतर था इसलिए शीजान ने ब्रेकअप कर लिया था. शीजान को मामले में चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. 
  • पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है. पहली शिफ्ट का शूट खत्म होने के बाद शीजान और तुनिशा ने मेकअप रूम में दोपहर 3 बजे एक साथ लंच भी किया था और 15 मिनट बाद ही आत्महत्या कर ली. 
  • पुलिस को शक है कि मेकअप रूम में ही लंच करने के दौरान ही ऐसा कुछ हुआ, जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया है. इसका पता करने के लिए ही वह सीरियल से जुड़े लोगों से लगातार बयान दर्ज करा रही है. 
  • तुनिषा की मां ने अपने बयान में बताया कि 6 महीने पहले शीजान के साथ रिलेशनशिप को लेकर तुनिषा बहुत खुश थी. 15 दिन पहले शीजान की तरफ से ब्रेकअप करने के बाद वह तनाव में आ गई थी. मां के बयान के मुताबिक इसके लिए शीजान ही जिम्मेदार है.
  • तुनिषा की मां आरोपी शीजान के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रही हैं. वहीं, आरोपी शीजान की मां का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि तुनिषा बहुत प्यारी बच्ची थी. वह मेरी बच्ची की तरह थी. इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कहूंगी.
  •  मामले की निगरानी कर रहे असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस चंद्रकांत जाधव ने कहा कि अब तक की गई जांच में कोई 'लव-जिहाद' का एंगल सामने नहीं आया है. उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी शर्मा के साथ जबरदस्ती का कोई संकेत नहीं है.

ये भी पढ़ें: 

'मेरे दिल में एक बात है, जो आपको बतानी है', सुसाइड से एक दिन पहले ही Tunisha ने सेट पर अपनी मां से कहा था ये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget