एक्सप्लोरर

तेलंगाना-एमपी पुलिस के साझा अभियान में हैदराबाद से 5 लोग गिरफ्तार, कट्टरपंथी ग्रुप से संबंध होने का आरोप

Telangana News: कथित तौर पर एक कट्टरपंथी इस्लामी समूह से संबंध रखने के आरोप में पांच लोगों को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है. दो राज्यों की पुलिस ने एक साझा अभियान के तहत कार्रवाई की है.

Telangana MP Police Raids: तेलंगाना और मध्य प्रदेश की पुलिस ने मंगलवार (9 मई) को एक साझा अभियान के तहत हैदराबाद से पांच लोगों गिरफ्तार कर लिया. आरोपी कथित तौर पर कट्टरपंथी इस्लामी समूह हिज्ब-उत-तहरीर (HUT) से जुड़े हुए हैं.

यह अभियान तेलंगाना स्टेट काउंटर इंटेलिजेंस सेल और मध्य प्रदेश एटीएस की ओर से अंजाम दिया गया. बताया गया कि संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ पुलिस ने यह ऑपरेशन चलाया. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, हैदराबाद से गिरफ्तार हुए लोगों का संबंध मध्य प्रदेश से है. वे पिछले कुछ महीने से हैदराबाद में रह रहे थे. उनकी गतिविधियों पर राज्य की खुफिया शाखा नजर बनाए हुए थी.

आरोपियों के पास से मिला ये सामान

मंगलवार की सुबह हैदराबाद, भोपाल और छिंदवाड़ा में एक साथ छापे मारे गए और 16 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से 11 लोग भोपाल से हिरासत में लिए गए. भोपाल से पकड़े गए लोगों को वहां की एनआईए अदालत ने 19 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा है. वहीं, हैदराबाद में गिरफ्तार हुए लोगों में से तीन हिंदू धर्म से इस्लाम में शामिल हुए थे. इनमें एक प्रोफेसर, एक इंजीनियर और एक डेंटिस्ट शामिल है. एक अन्य शख्स की तलाश की जा रही है. छापेमारी के दौरान इस्लामिक रेडिकल लिटरेचर, नकदी, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स समेत अन्य चीजें जब्त की गईं. 

यह भी पढ़ें- Delhi Crime: बहू ने ही 86 साल की सास की पीट पीटकर की थी हत्या, बेटे ने पुलिस को फोन कर कहा- हादसे में हुई मौत

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget