एक्सप्लोरर

SIT की सप्लीमेंटरी चार्जशीट में खुलासा, राम रहीम के पक्ष में फैसला दिलाने की कोशिश की गई थी

एक कॉल रिकॉर्ड से पता चला है कि डेरा मैनेजमेंट के प्रधान रामपाल ने कहा था कि सीएम मनोहर लाल खट्टर से कहा जाए कि पीएम नरेन्द्र मोदी से बात करके रेप केस में राम रहीम के हक में फैसला कराया जाए.

हरियाणा: राम रहीम को सजा के बाद पंचकूला की हिंसा केस में पुलिस ने फोन कॉल रिकॉर्डिंग्स की 38 ऑडियो सीडी कोर्ट में सौंपी है. इनमें से एक कॉल रिकॉर्ड से पता चला है कि डेरा मैनेजमेंट के प्रधान रामपाल ने कहा था कि सीएम मनोहर लाल खट्टर से कहा जाए कि पीएम नरेन्द्र मोदी से बात करके रेप केस में राम रहीम के हक में फैसला कराया जाए.

पुलिस को मिली रिकॉर्डिंग्स से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंचकुला में हुई हिंसा के वक्त हरियाणा की खट्टर सरकार पर डेरा का कितना दवाब था. बता दें कि 25 अगस्त 2017 को गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों के बलात्कार के मामले में सजा सुनाई गई थी. इस मौके पर गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पंचकूला को आग के हवाले कर दिया था. हिंसा के इस केस में राम रहीम की सहयोगी हनीप्रीत मुख्य आरोपियों में है.

पंचकूला हिंसा की जांच कर रही एसआईटी ने हनीप्रीत और अन्य आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल सप्लीमेंटरी चार्जशीट में टेलीफोन रिकॉर्डिंग का हवाला दिया है. एसआईटी ने कहा है कि डेरा मैनेजमेंट के प्रधान रामपाल ने सभी जिलों में समर्थकों से बीजेपी के विधायकों और सांसदों को सीएम मनोहर लाल खट्टर के पास भेजने को कहा था. पुलिस के मुताबिक डेरा मैनेजमेंट के प्रधान रामपाल ने कहा था कि सीएम खट्टर से कहा जाए कि प्रधानमंत्री से बात करके बलात्कार के मामले में फैसला डेरा प्रमुख के हक में करवाएं.

20 अगस्त 2017 यानी हिंसा से पांच दिन पहले पुलिस ने डेरा प्रेमी अशोक कुमार की फोन कॉल्स की रिकॉर्डिंग की ट्रांस्क्रिप्ट चार्जशीट के साथ कोर्ट को सौंपी है. फोन कॉल्स में अशोक कह रहा है, "एक लाख संगत भेजनी है. जो पंचकूला पहुंचेगा, 300 साल के सिमरन का फल मिलेगा. सतगुरु के पास जो कुछ भी रहमते हैं वो उन पर न्योछावर. 15 लाख संगत शाम तक वहीं भेजनी है और यह हुक्म हो गया है."

पुलिस ने फोन कॉल रिकॉर्डिंग्स की 38 आडियो सीडी कोर्ट में सौंपी है. ये वो सबूत हैं जो डेरे में रची गई पंचकूला हिंसा की साजिश को बेनकाब करता है. डेरा से जुडे लोग ना सिर्फ बीजेपी नेताओं को धमकाने की बातें कर रहे थे बल्कि भक्तों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पंचकूला पहुंचने के लिए भी कह रहे थे. पुलिस की ट्रांस्क्रिप्ट के मुताबिक राम रहीम के भक्तों को अपना राशन, लाठी और नोकीली छतरी साथ लाने के लिए कहा गया था. भक्तों को हिदायत दी गई थी कि डेरा का लॉकेट, टोपी या झंडा कतई साथ नहीं रखना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget