एक्सप्लोरर

Exit Poll Result 2023: त्रिपुरा में एससी और एसटी समुदाय ने इन 2 दलों को दिया बंपर वोट, पढ़ें वोट फीसदी

Exit Poll Result: पूर्वोत्तर राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया है. अब इसके नतीजे मार्च के शुरुआती हफ्ते में आ जाएंगे. त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान हुआ था और सभी नतीजों का इंतजार कर रहे हैं.

Tripura Exit Poll Result: त्रिपुरा विधानसभा का चुनाव 11 दिन पहले 16 फरवरी हुआ था. अब 2 मार्च को पता चल जाएगा कि राज्य में किस पार्टी की सरकार बन रही और कौन उसका मुख्यमंत्री होगा. असली नतीजे आएं उससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे सभी के सामने आ चुके हैं, जो बता रहे हैं कि त्रिपुरा विधानसभा में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बन रही है और सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री माणिक साहा हैं.

इस बार त्रिपुरा में एक चरण में हुए विधानसभा चुनाव में लगभग 88 प्रतिशत मतदान हुआ था. राज्य में सभी 60 सीटों पर सर्वे किया गया. किसी एग्जिट पोल में बीजेपी को पूर्ण बहुमत दिया गया है तो वहीं, कुछ एग्जिट पोल में बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी माना है.

क्या कहता है एग्जिट पोल?

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में एक बार फिर से बीजेपी की वापसी का अनुमान है. एग्जिट पोल में बीजेपी को 36-45 सीटें मिल रही हैं. जबकि टीएमपी (टिपरा मोथा) को 9-16 सीटें मिलने का अनुमान है. लेफ्ट गठबंधन को 6-11 सीटें मिल सकती हैं. अन्य के खाते में 0 सीटें जाती दिख रही हैं. जी न्यूज-Matrize एग्जिट पोल ने भी त्रिपुरा में 29 से 36 सीटों के साथ बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी की है.

टाइम्‍स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 21-27 सीटें मिलने का अनुमान है. लेफ्ट के खाते में 18-24 सीटें जाती नजर आ रही हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक, त्रिपुरा में बीजेपी को सबसे ज्यादा 45 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं. लेफ्ट+कांग्रेस के पास 32 फीसदी वोट जाने का अनुमान है. टिपरा मोथा+ को 20 फीसदी वोट मिलते नजर आ रहे हैं. जबकि अन्य को 3 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. जन की बात के अनुसार, बीजेपी को 29-40 सीटें, लेफ्ट को 9-16 सीटें मिलती दिख रही हैं. इन सभी चार एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन को 32 सीटें, लेफ्ट+कांग्रेस को 15 सीटें मिलने का अनुमान है.

एससी-एसटी वोट किसको?

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, एससी वोट सबसे ज्यादा बीजेपी को 57 प्रतिशत मिला है. उसके बाद लेफ्ट फ्रंट गठबंधन को 36 प्रतिशत और टिपरा मोथा गठबंधन को 3 प्रतिशत. अन्य के खाते में एससी का वोट 4 प्रतिशत गया है. वहीं, एसटी समुदाय की अगर बात करें तो यहां पर टिपरा मोथा पार्टी अव्वल रही है. एसटी ने 51 प्रतिशत टिपरा मोथा को वोट किया, उसके बाद बीजेपी का नंबर आता है जिसे 30 प्रतिशत वोट मिलता हुआ दिखाया गया है. वहीं, लेफ्ट फ्रंट को इस समुदाय से 18 प्रतिशत और अन्य में 1 प्रतिशत हैं.

ये भी पढ़ें: Tripura Exit Poll Result 2023: प्रद्योत देबबर्मा की टिपरा मोथा त्रिपुरा में कर सकती है बड़ा खेल, इन एग्जिट पोल के नतीजे दे रहे हैं संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
जंग के बीच ईरान के ड्रोन हमले में मारा गया भारतीय इंजीनियर, जानें कौन थे देवनंदन प्रसाद सिंह?
जंग के बीच ईरान के ड्रोन हमले में मारा गया भारतीय इंजीनियर, जानें कौन थे देवनंदन प्रसाद सिंह?
हर इमारत, पुल, सड़क और बिजली के तारों की जांच और मरम्मत की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- याचिका शॉपिंग मॉल जैसी...
हर इमारत, पुल, सड़क और बिजली के तारों की जांच और मरम्मत की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- याचिका शॉपिंग मॉल जैसी...
महिला कर्मचारियों को मेंस्ट्रुअल लीव देने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- इससे हो सकती है नौकरी मिलने में समस्या
महिला कर्मचारियों को मेंस्ट्रुअल लीव देने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- इससे हो सकती है नौकरी मिलने में समस्या

वीडियोज

Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट!
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump | Netanyahu
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
Embed widget