एक्सप्लोरर

पूर्वोत्तर में विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच BJP की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों की घोषणा पर किया मंथन

BJP Central Election Committee meeting: त्रिपुरा चुनाव के मद्देनजर सियासी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं. यहां बीजेपी आलाकमान की बड़ी बैठक हुई, जिसमें उम्मीदवारों के नाम पर मंथन चला.

BJP Election Committee Meeting: इस साल पूर्वोत्तर भारत के 3 राज्‍यों में विधानसभा चुनाव होगा. इन राज्‍यों में त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड शामिल हैं. चुनाव के मद्देनजर सियासी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं. सत्‍तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बड़ी बैठक हुई है, जिसमें अगले महीने होने वाले चुनावों की रणनीति बनाई गई.

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
राजधानी दिल्‍ली में शुक्रवार, 27 जनवरी को हुई बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं ने चर्चा की. पूर्वोत्तर के राज्‍य त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को लेकर भी मंथन चला. सूत्रों के मुताबिक, इसीलिए बैठक में पूर्वोत्तर के भी नेता शामिल हुए. 

बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की बैठक में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, बीजेपी के राज्य प्रभारी महेश शर्मा और राज्यसभा सांसद बिप्लब देब को बुलाया गया था. वहीं, इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के अन्य शीर्ष नेता मौजूद रहे. शुक्रवार अहम बैठक में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने चुनावी प्रचार की रणनीति पर जोर दिया. 

इधर, बीजेपी अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली है. उधर, त्रिपुरा में कांग्रेस-वाम गठबंधन में सीट का पेंच फंसा है, हालांकि खबर है कि वहां CPI(M) ने 43 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. 

चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक, 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए 16 फरवरी को वोटिंग होगी.

पूर्वोत्तर के 3 राज्यों में चुनाव
चुनाव आयोग की ओर से कहा गया कि त्रिपुरा और नागालैंड समेत पूर्वोत्तर भारत के 3 राज्यों में आगामी फरवरी महीने में मतदान होगा. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन राज्यों के चुनाव से जुड़ी कई बातें बताई गई थीं.

3 राज्य- कब होगी वोटिंग?
नागालैंड: 27 फरवरी
मेघालय: 27 फरवरी
त्रिपुरा: 16 फरवरी

मतदाताओं का गणित

  • नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय इन राज्यों में वोटरों की संख्या 62.8 लाख है.
  • इन तीनों राज्यों में 2.23 लाख नए वोटर जोड़े गए हैं.
  • पहली बार वोट डालने वाले वोटरों की संख्या-1.76 लाख है
  • महिला वोटरों की संख्या- 31.47 लाख है.
  • इन तीनों राज्यों में 9000 से ज्यादा पोलिंग स्टेशन होंगे. जिनमें से 376 महिला-संचालित होंगे.

यह भी पढ़ें: त्रिपुरा में कांग्रेस-वाम गठबंधन में फंसा सीट का पेंच, CPI(M) ने जारी की 43 उम्मीदवारों की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget