एक्सप्लोरर

Tripura Election 2023: त्रिपुरा में कांग्रेस-वाम गठबंधन में फंसा सीट का पेंच, CPI(M) ने जारी की 43 उम्मीदवारों की घोषणा

Tripura Election 2023: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर सीपीएम ने लिस्ट जारी कर दी है, लेकिन इसी के साथ कांग्रेस और सीपीएम के गठबंधन में दरार पड़ सकती है.

Tripura Election 2023: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर सीपीएम (CPM) ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी. इसमें सीपीएम ने कांग्रेस के लिए केवल 13 सीटें छोड़ी हैं. कांग्रेस कम से कम 19 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, जबकि सीपीएम ने कांग्रेस को केवल 13 सीटें दी हैं. इस वजह से गठबंधन का पेंच फंस गया है. 

त्रिपुरा की कुल 60 विधानसभा सीटों में से सीपीएम ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है. सीपीआई, फॉरवर्ड ब्लॉक, आरएसपी को एक–एक सीट दी गई है. इसके अलावा एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के लिए छोड़ी है.

सीताराम येचुरी से आखिरी दौर की बातचीत

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज हुई बैठक में 42 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं. साफ है कि यदि सीपीएम के साथ बात नहीं बनी तो ऐसी सूरत में कांग्रेस अपनी तैयारी दुरुस्त रखना चाहती है. 

सीटों के समझौते को लेकर पूर्वोत्तर के तीनों चुनावी राज्यों यानी त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी से आखिरी दौर की बातचीत करेंगे.  

बीजेपी को घेरने की तैयारी

बीजेपी को घेरने के लिए कांग्रेस त्रिपुरा की क्षेत्रीय पार्टी TIPRA को भी गठबंधन में लेना चाहती. इसको लेकर कोशिश भी जारी है. त्रिपुरा विधानसभा में 60 सीट है. नामांकन की आखिरी तारीख 30 जनवरी है. 

किनको मिला टिकट? 

त्रिपुरा चुनाव को लेकर सीपीएम ने बरजाला से सुदीप सरकार, रामनगर से एडवोकेट पुरुषोत्तम राय और सोनमपुरा से श्यामलाल चक्रवती सहित 43 लोगों को टिकट दिया है. बता दें कि राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 16 फरवरी को होंगे. 

यह भी पढ़ें- Tripura Election: त्रिपुरा में चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल, बीजेपी के सहयोगी दल ने TIPRA के साथ की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस के सांसद कर रहे ऐसी हरकत', रिजिजू के बयान पर खरगे का पलटवार
'कांग्रेस के सांसद कर रहे ऐसी हरकत', रिजिजू के बयान पर खरगे का पलटवार
FIR, वादाखिलाफी और प्रदर्शन..., कॉकरोच पार्टी के ऐलान ने बढ़ाई टेंशन
FIR, वादाखिलाफी और प्रदर्शन..., कॉकरोच पार्टी के ऐलान ने बढ़ाई टेंशन
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेना बोलीं- सरकार में कभी...
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेना बोलीं- सरकार में कभी...
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
Embed widget