एक्सप्लोरर

West Bengal: तृणमूल कांग्रेस ने मनाया 'खेला होवे दिवस', ममता बनर्जी ने कही ये बात

Khela Hobe Divas: तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को खेला होबे दिवस मनाया. ममता बनर्जी ने ट्वीट करके युवाओं से बड़ी संख्या में भागीदारी की अपील की है. उन्होंने खेला होबे दिवस की शुभकामनाएं दी हैं

Mamata Banerjee Tweeted: तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में हर्षोल्लास के साथ ‘खेला होबे दिवस’ मनाया. पार्टी नेताओं ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए फुटबॉल मैच आयोजित किए. इसके साथ ही केंद्रीय एजेंसियों के कथित पक्षपातपूर्ण कामकाज के विरोध में रैलियां भी निकालीं. ममता बनर्जी ने मंगलवार को ट्वीट कर लोगों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा कि,‘‘ मैं खेला होबे दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहती हूं. पिछले वर्ष आयोजन के बेहद सफल रहने के बाद आज इसमें युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी की उम्मीद करती हूं.’’

दरअसल, कोलकाता के ईडन गार्डन में 1980 के फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़ मच गई थी. इस वजह से 16 लोगों की मौत हो गई थी. उन्हें श्रद्धांजलि देने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए फुटबॉल मैच आयोजित किए जा रहे हैं. पिछले वर्ष राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान ‘खेला होबे’ एक तरह का युद्ध घोष बन गया था. चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी को हरा दिया था और लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज हो गई थी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले वर्ष घोषणा की थी कि 16 अगस्त ‘खेला होबे दिवस’ के तौर पर मनाया जाएगा. तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेता तापस रॉय ने कहा कि ‘‘ पार्टी के सभी नेताओं विभिन्न ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित किये। इसके लिए उन्हें निर्देश दिए गए थे.’’ 

रैली के माध्यम से ईडी-सीबीआई से निष्पक्ष जांच की रखी गई मांग

तृणमूल कांग्रेस ने केंद्रीय जांच एजेंसियों की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए राज्य के विभिन्न हिस्सों में रैलियां निकालीं. इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पोस्टर और तख्तियां दिखाए गए. एक नेता ने कहा कि 'केंद्रीय एजेंसियां जिस तरीके से काम करती हैं, उस पर हमें संदेह है. हमने देखा है कि भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे बीजेपी नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.

यह भी पढ़ें

Jammu Kashmir: कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, नया पार्टी चीफ नियुक्त, गुलाम नबी आजाद को भी बड़ी जिम्मेदारी

Shivamogga: क्या शिवमोगा कर्नाटक का अगला कम्युनल गढ़ बन रहा है? पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget