एक्सप्लोरर

तृणमूल कांग्रेस और उसके गुंडों ने बंगाल को नरक बना दिया है: नरेंद्र मोदी

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार करते हुए मथुरापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ये बात कही. उन्होंने कहा कि अपनी पराजय से हताश ममता बनर्जी ने चुनाव के बाद मुझे सलाखों के पीछे डालने की धमकी दी है.

मथुरापुर: पीएम नरेद्र मोदी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल पुलिस राज्य सरकार के साथ मिलकर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों की तरफ से मूर्ति को तोड़ने के सबूतों मिटाने का प्रयास कर रही है. लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार करते हुए मथुरापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ये बात कही. उन्होंने कहा कि अपनी पराजय से हताश ममता बनर्जी ने चुनाव के बाद मुझे सलाखों के पीछे डालने की धमकी दी है.

उन्होंने दावा किया, ‘‘ये तृणमूल कांग्रेस के गुंडे थे जो तोड़फोड़ में शामिल थे. ये ही वे लोग थे जिन्होंने विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ी. पुलिस अधिकारी तृणमूल कांग्रेस के गुंडों को बचाने के लिए इस घटना के सबूतों को मिटाने का प्रयास कर रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस और उसके गुंडों ने बंगाल को नरक बना दिया है.’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रतिमा को तोड़ने के कृत्य में शामिल लोगों को बड़ी सजा मिलनी चाहिए. कोलकाता में मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोडशो के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी. इस संघर्ष के दौरान 19 वीं सदी के समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की आवक्ष प्रतिमा तोड़ दी गयी थी.

मोदी ने आरोप लगाया, ‘‘दीदी अपनी आसन्न पराजय से चैन खो बैठी हैं. वह इतना हताश हो गयी हैं कि वह धमकी दे रही है कि वह मुझे सलाखों के पीछे डाल देंगी.’’ बनर्जी के भतीजे और तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी को निशाना बनाते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि बुआ-भतीजा ‘जोड़ी’ की रूचि केवल बंगाल को लूटने में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
यूएस-इंडिया ट्रेड डील के दौरान पीयूष गोयल ने आखिर कौन सी मुश्किलों का किया सामना, खुद बताया
यूएस-इंडिया ट्रेड डील के दौरान पीयूष गोयल ने आखिर कौन सी मुश्किलों का किया सामना, खुद बताया
AI के मनगढ़ंत फैसलों को आधार बनाया तो नहीं खैर, फर्जी जजमेंट से गुमराह करने पर भड़का सुप्रीम कोर्ट
AI के मनगढ़ंत फैसलों को आधार बनाया तो नहीं खैर, फर्जी जजमेंट से गुमराह करने पर भड़का सुप्रीम कोर्ट
'जापान भारत की 'ग्रोथ स्टोरी' का अहम हिस्सेदार', सनाए ताकाची के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले PM मोदी?
'जापान भारत की 'ग्रोथ स्टोरी' का अहम हिस्सेदार', सनाए ताकाची के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले PM मोदी?

वीडियोज

Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान
Siya Goyal का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट? कोर्ट पहुंची Pune Police
WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
Watch: आज के दिन फेंका गया था टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर, जसप्रीत बुमराह ने की थी इस गेंदबाज की पिटाई
आज के दिन फेंका गया था टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर, बुमराह ने की थी इस गेंदबाज की पिटाई
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
यूएस-इंडिया ट्रेड डील के दौरान पीयूष गोयल ने आखिर कौन सी मुश्किलों का किया सामना, खुद बताया
यूएस-इंडिया ट्रेड डील के दौरान पीयूष गोयल ने आखिर कौन सी मुश्किलों का किया सामना, खुद बताया
Ceiling Fan Cleaning Tips: बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget