एक्सप्लोरर

Bhumi Pujan: खराब मौसम में प्लान B के जरिए अयोध्या पहुंचेंगे पीएम मोदी, लखनऊ से डायवर्ट होगा ट्रैफिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर मौसम खराब होने के चलते हेलिकॉप्टर से अयोध्या नहीं पहुंच पाते हैं तो उनके लिए सड़क मार्ग से जाने का इंतजाम किया गया है. इसके लिए सुबह 6 बजे से लखनऊ से लेकर अयोध्या तक ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा.

लखनऊ, एबीपी गंगा। राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह में अब कुछ ही घंटे बचे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से राम मंदिर की नींव रखी जाएगी. पीएम मोदी करीब 11 बजे अयोध्या पहुंचेंगे. लेकिन पीएम मोदी के आगमन को लेकर प्लान बी भी तैयार किया है. दरअसल, इन दिनों में मौसम में थोड़ी अस्थिरता है, इसीलिए यह प्लान तैयार किया गया है.

इसके तहत अगर मौसम खराब होता है तो पीएम मोदी लखनऊ से अयोध्या हेलिकॉप्टर की बजाए सड़क मार्ग से जाएंगे. इसके लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया गया है. जिसके तहत सुबह 6 बजे से लखनऊ से अयोध्या तक ट्रैफिक डायवर्जन हो जाएगा.

कुछ ऐसे होगा अयोध्या तक डायवर्जन

अयोध्या से आने वाले बड़े वाहनों को बाराबंकी से डायवर्ट किया जाएगा. ये वाहन लखनऊ नहीं जाएंगे. उन्नाव की तरफ से आने वाले वाहनों को उन्नाव के बीघापुर तकिया से डायवर्ट किया जाएगा. इसके अलावा कानपुर से आने वाले वाहनों को बंथरा सरोजिनी नगर नहीं आने दिया जाएगा. ये गाड़ियां मोहनलालगंज, गोसाईगंज, कटिबगिया से होकर निकाली जाएंगी. इसके अलावा कानपुर रोड शहीद पथ से कमता तिराहे तक का ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा. यहां से भी वाहन नहीं जा सकेंगे.

कहां से कहां डायवर्ट होगा ट्रेफिक?

हरदोई रोड से आने वाली गाड़ियों को बुद्धेश्वर चौराहे से जुनाबगंज मोड़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा. रायबरेली से आने वाला ट्रैफिक मोहनलालगंज की ओर डायवर्ट किया जाएगा. सुल्तानपुर से आने वाले वाहन शहीद पथ की ओर से न भेज गोसाईंगज की ओर डायवर्ट किए जाएंगे. इसके अलावा वाहन फैजाबाद रोड होकर बाराबंकी भी नहीं जा सकेंगे. इन्हें टेढ़ी पुलिया आईआईएम की तरफ से डायवर्ट किया जाएगा.

सीतापुर से आने वाले वाहन आईआईएम बिठौली से दुबग्गा बुद्धेश्वर की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे. हरदोई से आने वाला ट्रैफिक बुद्धेश्वर मोहान रोड से आई आईआईएम, इटौंजा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः राम मंदिर आंदोलन से जुड़े 101 साल के रंजीत सिंह को मिला भूमि पूजन का निमंत्रण, चंपत राय ने किया फोन राम मंदिर भूमि पूजन से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर जलाए दीये, अधिकारी रहे मौजूद
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- 'बबुआ 12 बजे उठते थे, चाचा-भतीजे नौकरी बेचते थे'
CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- 'बबुआ 12 बजे उठते थे, चाचा-भतीजे नौकरी बेचते थे'
लखनऊ: प्रदेश में भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा: 'भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ' योजना, कैबिनेट की मंजूरी
प्रदेश में भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा: 'भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ' योजना, कैबिनेट की मंजूरी
'2017 से पहले किसान करता था आत्महत्या', बहराइच में CM योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला
'2017 से पहले किसान करता था आत्महत्या', बहराइच में CM योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला
दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर सीएम योगी का पहला बयान, कहा- हम लोगों ने 9 लाख युवाओं को...
दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर सीएम योगी का पहला बयान, कहा- हम लोगों ने 9 लाख युवाओं को...

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget