एक्सप्लोरर

दिल्ली के व्यापारियों ने NDMC की लाइसेंस फीस बढ़ाने के समय को लेकर उठाए सवाल, बताया असंवेदनशील कदम

दिल्ली के कनॉट प्लेस बाजार का प्रतिनिधित्व करने वाले नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने कहा कि लाइसेंस शुल्क में वृद्धि का प्रतिशत कोई बहुत अधिक नहीं है लेकिन इसे बढ़ाने का समय बहुत गलत है.

नई दिल्ली: दिल्ली के व्यापारियों ने एनडीएमसी के जरिए अलग-अलग व्यापार लाइसेंसों की अनुमति और नवीनीकरण के लिए वार्षिक शुल्क बढ़ाने के समय को लेकर सवाल उठाए हैं. व्यापारियों का कहना है कि वे अभी कोविड-19 के कारण हुए आर्थिक नुकसान से उबरने के दौर में हैं. कोविड-19 के कारण बाधित आर्थिक गतिविधियों के बीच नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने वर्ष 2021-22 के लिए लाइसेंसों के वार्षिक शुल्क में सात प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है. इसमें होटल, रेस्तरां, कॉफी की दुकानें, ठहरने के घर और मिठाई की दुकानें शामिल हैं.

दिल्ली के कनॉट प्लेस बाजार का प्रतिनिधित्व करने वाले नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने कहा, ‘‘लाइसेंस शुल्क में वृद्धि का प्रतिशत कोई बहुत अधिक नहीं है लेकिन इसे बढ़ाने का समय बहुत गलत है. व्यापारी घाटे में चल रहे हैं और लॉकडाउन हटने के बाद भी कारोबार अभी पटरी पर नहीं आया है. महामारी के दौरान व्यापारियों को किसी भी तरह की छूट नहीं दी गई और उसके ऊपर अब एक अतिरिक्त खर्च लगा दिया गया है.’’

खान मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी कहा, ‘‘इस समय सरकार से और समर्थन की उम्मीद है. कर और उपयोगिता बिलों में कुछ छूट से उन व्यापारियों को राहत मिलेगी, जो एक वर्ष से अधिक समय से अपनी जेब से व्यवसाय चला रहे हैं. यह इस समय बहुत ही असंवेदनशील कदम है.’’ एनडीएमसी ने लाइसेंस शुल्क में सबसे अधिक बढ़ोतरी पांच सितारा होटलों के लिए की हैं. उन्हें पहले सालाना 61,200 रुपये देने होते थे लेकिन अब 65,484 रुपये देने होंगे.

कितना होगा लाइसेंस शुल्क?

बूचड़खानों, मछली और मुर्गी बेचने वालों के लिए वार्षिक लाइसेंस शुल्क को 1,200 रुपये से बढ़ाकर 1,284 रुपये कर दिया गया है. इसके अलावा 50 से ज्यादा सीट वाले कैफे और कॉफी शॉप के लिए लाइसेंस शुल्क 12,200 रुपये से बढ़ाकर 13,054 रुपये कर दिया गया है. इसी प्रकार 20 तक बिस्तरों वाले गेस्ट हाउस के लिए लाइसेंस फीस को 2,400 से बढ़ाकर 2,568 रुपये कर दिया गया है. वहीं 21 से 50 बिस्तरों वाले गेस्ट हाउस के लिए 6,100 से बढ़ाकर 6,527 रुपये, 50 से 100 बिस्तरों वाले गेस्ट हाउस के लिए 12,200 रुपये के बजाय 13,054 रुपये और सौ से अधिक बिस्तरों वाले गेस्ट हाउस की वार्षिक लाइसेंस फीस 24,500 रुपये के बजाय अब 26,215 रुपये होगी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में व्यापारियों को देनी होगी 17 गुणा ज्यादा ट्रेड लाइसेंस फीस, करीब 4 लाख कारोबारियों पर सीधा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
INDIA Bloc March Live: CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा को लेकर SIT जांच की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में कल सुनवाई
LIVE: CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा को लेकर SIT जांच की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में कल सुनवाई
'पापा सब संभाल लेंगे...', 3 को कूपर कार से कुचलने के बाद बोला आरोपी
'पापा सब संभाल लेंगे...', 3 को कूपर कार से कुचलने के बाद बोला आरोपी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget