एक्सप्लोरर

एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें

1. 'भारत रत्न' और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है. वाजपेयी के निधन पर सरकार ने सात दिनों के राष्ट्रीय शोक का एलान किया है. पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर को कल बीजेपी दफ्तर में ले जाया जाएगा, जहां देश का कोई भी आम नागरिक उनके दर्शन के लिए आ सकता है. अटल बिहारी बाजेपयी का कल अंतिम संस्कार किया जाएगा.https://bit.ly/2OGoX13

2. पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''अटल जी आज हमारे बीच में नहीं रहे, लेकिन उनकी प्रेरणा, उनका मार्गदर्शन, हर भारतीय को, हर भाजपा कार्यकर्ता को हमेशा मिलता रहेगा.''https://bit.ly/2PdRhcc पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा, ''मुझे उनके निधन से गहरा दुख पहुंचा है. वह एक शानदार वक्ता, प्रभावशाली कवि, असाधारण लोक सेवक और महान प्रधानमंत्री थे. उनकी सेवाओं को देश लंबे समय तक याद करेगा.''https://bit.ly/2nLoEXj

3. अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, ''भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को विनम्र श्रद्धांजलि. अटल जी की स्मृतियों को नमन. अटल को कोटि-कोटि वंदन.'' कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक जाहिर करते हुए कहा, ''आज भारत ने महान बेटे को खो दिया. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को हजारों लोग प्यार और आदर करते थे. हम उन्हें मिस करेंगे.''https://bit.ly/2BibKd2 4. केरल में बाढ़ से आज 12 लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही केरल में बाढ़ की वजह से मरने वाले लोगों की संख्या 79 हो गई है. केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित राज्य केरल में आज बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया है, जिनमें तीनों सेना और कई अन्य एजेंसियां शामिल हैं. पीएम मोदी की तरफ से भी केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को हर संभंव मदद का भरोसा दिलाया गया है.https://bit.ly/2weJXom

5. दिल्ली में ईद-उल-अजहा को लेकर पसोपेश की स्थिति खत्म हो गई है. यह तय हो गया है कि बकरीद का त्यौहार 22 अगस्त को मनाया जाएगा. इससे पहले इमारत-ए-शरिया-हिन्द और रूयत-ए-हिलाल कमेटी समेत कई कमेटियों ने 22 अगस्त को ईद-उल-अजहा मनाने का एलान किया था लेकिन मरकजी-ए-हिलाल कमेटी ने इससे इत्तेफाक नहीं जताते हुए 23 अगस्त को बकरीद मनाने की घोषणा की थी.https://bit.ly/2KXKhNm

अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget